Search

 
 
 

Red Cross: रांची रेड क्रॉस चुनाव पर उठे सवाल, पहले सदस्य बनाने फिर चुनाव कराने की मांग

रांची रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रस्तावित चुनाव को लेकर सामाजिक और रक्तदान से जुड़ी कई संस्थाओं ने आपत्ति जताई है. लहू बोलेगा रक्तदान संगठन समेत पांच संस्थाओं के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को ज्ञापन सौंपकर चुनाव प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने की मांग की है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रांची रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रस्तावित चुनाव को लेकर सामाजिक और रक्तदान से जुड़ी कई संस्थाओं ने आपत्ति जताई है. लहू बोलेगा रक्तदान संगठन समेत पांच संस्थाओं के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को ज्ञापन सौंपकर चुनाव प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/jharkhand-constable-recruitment-2015-jssc-gives-missed-candidates-a-final-opportunity-to-file-objections

https://lagatar.in/chatra-recruitment-of-guest-teachers-at-eklavya-model-residential-school-walk-in-interview-on-july-15

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि रेड क्रॉस सोसाइटी में नए सदस्यों को शामिल किए बिना सीधे चुनाव कराना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है. उनका आरोप है कि वर्ष 2023 में भी इसी तरह जल्दबाजी में चुनाव कराया गया था, जिसका विरोध करते हुए उपायुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत दी गई थी. इस बार भी चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है, लेकिन सदस्यता अभियान नहीं चलाया गया.

 

ज्ञापन में मांग की गई है कि चुनाव से पहले कम से कम एक महीने तक सदस्यता अभियान चलाया जाए. इस दौरान समाजसेवा, रक्तदान और जनहित के कार्यों से जुड़े सक्रिय व्यक्तियों और संस्थाओं को सदस्य बनाया जाए. इसके बाद ही चुनाव कराया जाए, ताकि सभी इच्छुक लोगों को भागीदारी का अवसर मिल सके.

 

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से इस मामले में हस्तक्षेप कर चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और लोकतांत्रिक बनाने की अपील की है.ज्ञापन सौंपने वालों में नदीम खान, सूरज झंडाई, एनिस काठपाल, जयंत मुंजाल, संजय, साजिद उमर, अकरम राशिद, अशरफ हुसैन, तनवीर अहमद, अली समेत अन्य लोग शामिल थे.

 

यह ज्ञापन लहू बोलेगा रक्तदान संगठन, झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया-हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन, झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी, गुरुनानक सेवक जत्था और मेहर खालसा की ओर से जारी किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही