Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेड क्रॉस सोसाइटी का चुनाव 16 जून को, कुल 1400 वोटर

Ranchi : रेड क्रॉस सोसाइटी का चुनाव 16 जून को दिन के 11 से 3 बजे तक होगा. इसके लिए दो टीमें चुनावी मैदान में हैं. 1400 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव को लेकर टीम परिवर्तन के सदस्यों ने अपने चुनावी एजेंडे की जानकारी प्रेस वार्ता के जरिए दी. अपना मिशन बताते हुए टीम के अतुल गेरा ने बताया कि उनका पहला उद्देश्य रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लड बैंक को एक्टिव करना है. प्रोसेसिंग चार्ज निशुल्क कर देना है. प्रोसेसिंग का खर्च रेड क्रॉस के अन्य स्त्रोतों से किया जायेगा. वहीं अंतिम यात्रा वाहन और मॉचरी बॉक्स की निशुल्क व्यवस्था की जायेगी. रेड क्रॉस में जन औषधि केंद्र और मेंबर डॉक्टरों के द्वारा ओपीडी की सुविधा निशुल्क लोगों को दिए जाने की योजना है. साथ ही फर्स्ट एड और डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए वोकेशनल कोर्स की शुरुआत कराने की भी योजना है. इसके अलावा रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा की सुविधाओं को प्रमोट करने की बात कही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम परिवर्तन के डॉ प्रभात कुमार, सुरेश चंद्र बोथरा, भाई गोकुल चंद, विकास कुमार सिंह, सुरेश चंद्र अग्रवाल, डॉ राजीव कुमार, डॉ वीके जैन, डॉ अंशु साहू और राघव जालान मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – हटिया">https://lagatar.in/malfunction-in-hatia-grid-electricity-stopped-from-282-feeders-for-three-hours/">हटिया

ग्रिड में आयी खराबी, तीन घंटे तक 282 फीडरों से ठप रही बिजली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही