Deoghar : विश्व रक्तदाता दिवस पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने देवघर एम्स में शनिवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया. कैंप में पहले ही दो घंटे में 50 से अधिक रक्तदाताओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई. डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल छात्रों, आम नागरिकों और युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी रही. रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन जितेश राजपाल ने बताया कि संस्था "ब्लड डोनेशन ऑन व्हील" पहल के तहत पूरे देवघर जिले में लगातार रक्तदान जागरूकता और रक्त संग्रह अभियान चलाती आ रही है.
सोसाइटी के सदस्य सुरेश साह ने बताया कि शिविर में रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की गई. उन्हें प्रमाण पत्र व पौष्टिक आहार भी प्रदान किया गया. एम्स, देवघर प्रशासन ने रेड क्रॉस की पहल की सराहना की है.
देवघर एम्स में रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
Last Updated: Jun 14, 2025 12:00 AM (IST)
कैंप में पहले ही दो घंटे में 50 से अधिक रक्तदाताओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई. डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल छात्रों, आम नागरिकों और युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी रही.
Comments
Leave a Comment