Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कचहरी से अलबर्ट एक्का चौक तक होगा रिडेवलपमेंट, सीएम ने देखा मास्टर प्लान

  • राजधानी वासियों को सुरक्षित और सुगम सड़कें मुहैया कराना प्राथमिकता : हेमंत
Ranchi : राजधानी के अलबर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक और उसके आसपास के क्षेत्र के पुनर्विकास के लिए झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जुडको) ने मास्टर प्लान तैयार किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे लेकर सीएम हाउस में जुडको के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. पावर पॉइंट के जरिये प्रेजेंटेशन देखा. अधिकारियों से कहा कि जुडको शहर के बुनियादी ढांचों के विकास के लिए ठोस और बेहतर कार्य योजना बनाकर तय समय पर काम पूरा करे. अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक और रातू रोड चौक से कचहरी होते हुए जेल चौक तक सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना बेहद जरूरी है. रांची के इन प्रमुख सड़कों में ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है. इन सड़कों को व्यवस्थित कर लोगों को जाम से बचाया जा सकेगा. राहगीरों का समय और पैसा दोनों बचेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/cm-juidco-1_853.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />

वेंडिंग जोन के साथ तीन मल्टीलेवल पार्किंग

मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित क्षेत्र में मुख्य रूप से वेंडिंग जोन के साथ तीन मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा. ग्रीन एरिया का विस्तारीकरण होगा. सड़कों का चौड़ीकरण होगा. कचहरी चौक से जेल चौक तक अंडर बाईपास रोड का निर्माण किया जाएगा. बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव सह नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, जुडको के टेक्निकल प्रोजेक्ट डायरेक्टर गोपाल जी, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रत्यूष चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें रिम्स">https://lagatar.in/rims-newly-constructed-rest-house-will-be-handover-soon-water-supply-work-completed/">रिम्स

: जल्द हैंडओवर होगा नवनिर्मित विश्राम गृह, वाटर सप्लाई का काम पूरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही