अवकाश तालिका में सुधार के लिये सीएम के नाम मांग पत्र दिया : छात्र संघ Ranchi : सरकारी विद्यालयों के लिए जारी अवकाश तालिका 2025 में सुधार अथवा उर्दू विद्यालयों के लिए अलग से अवकाश तालिका जारी करने की मांग को लेकर झारखंड छात्र संघ ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा है. सीएम के अलावा शिक्षा मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, मंत्री उच्च शिक्षा, शिक्षा सचिव और निदेशक प्राथमिक शिक्षा के नाम भी मांग पत्र दिया गया है. छात्र संघ के अध्यक्ष एस अली ने बताया कि शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों की (वर्ष 2025) अवकाश तालिका जारी की है. जिसमें कुल अवकाश 60 है, किंतु उर्दू विद्यालयो के लिए 53 ही अवकाश रखे गये है.
उर्दू विद्यालयों की छुट्टियों में कटौती समानता के अधिकार का उल्लंघन : एस अली
Last Updated: Dec 31, 2024 12:00 AM (IST)