Ranchi : राज्य भर में रक्तदान करने वाले लोगों को 25 रुपए का रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराया जाता है. रिम्स ब्लड बैंक के पास 50 रुपए एक रिफ्रेशमेंट में खर्च करने की अनुमति प्राप्त है. पर सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के ब्लड बैंक में 50 तो क्या 25 रुपए का भी रिफ्रेशमेंट नहीं दिया जा रहा है. महादान करने वाले रक्तदाताओं से रक्त प्राप्त करने के बाद सिर्फ पानी और बिस्किट थमा दिया जा रहा है. स्टेट ब्लड ट्रांसमिशन काउंसिल (एसबीटीसी) ब्लड डोनर को एक यूनिट ब्लड डोनेट करने पर 25 रुपए का अल्पाहार देती है. इसमें एक बिस्किट का पैकेट, 200 एमएलए पानी की बोतल व जूस देने का प्रावधान है. चिकित्सकों ने कहा कि रक्तदान करने के बाद कोई रक्तदाता डिहाइड्रेट नहीं हो इसका ध्यान रखना चाहिए. ऐसे में सही रिफ्रेशमेंट का होना सबसे जरूरी है. हालांकि रिम्स ब्लड बैंक के कर्मियों का कहना है कि फंड सही से नहीं मिलने के कारण रिफ्रेशमेंट में कटौती की जा रही है.
संस्कृति विभाग का क्रिएटिव समर कैंप गुरुवार से [wpse_comments_template]
रिम्स रिफ्रेशमेंट पर 50 रुपए कर सकता है खर्चः डॉ भुवनेश प्रताप
जेएसएसीएस के अभियान निदेशक डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने बताया कि रिम्स के पास 50 रुपए तक खर्च करने की अनुमति है. वो अपने माध्यम से ही खर्च कर सकते हैं.मंत्री ने 500 तक के रिफ्रेशमेंट की कही थी बात
रक्तदान कराने वाली कई संस्थाओं के प्रतिनिधि ने इस संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी. लहू बोलेगा संस्था के नदीम खान ने बताया कि उस दौरान मंत्री ने एक रक्तदाता को 500 तक के रिफ्रेशमेंट देने की बात कही थी. जिसमें हॉर्लिक्स, च्यवणप्राश तक देने की बात थी. एक साल होने के बाद भी कुछ नहीं हो पाया.हम अपनी संस्था की ओर से देते हैं रक्तदाताओं को रिफ्रेशमेंटः सजल कुमार
वहीं इमरजेंसी केयर के एचआर और कोषाध्यक्ष सजल कुमार ने कहा कि हमारी संस्था जब भी ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करती है, हम अपनी ओर से रक्तदाता को रिफ्रेशमेंट देते है. इसमें मिठाई, जूस, पानी की बोतल व बिस्किट रहता है. सवाल पूछने पर कि क्या विभाग से कुछ रिफ्रेशमेंट मिलता है, तो सजल का जवाब ना में था. इसे भी पढ़ें – कला">https://lagatar.in/creative-summer-camp-of-art-culture-department-from-thursday/">कलासंस्कृति विभाग का क्रिएटिव समर कैंप गुरुवार से [wpse_comments_template]
Leave a Comment