Search

 
 
 

निरसा में 100 बेड का रेफरल अस्पताल शीघ्र

 
निरसा : निरसा प्रखंड अंतर्गत पांडरा मोड़ में 100 बेड का रेफरल अस्पताल निर्माण कार्य के बाद लगभग 15 वर्षों से बंद पड़ा है. इसके निर्माण में सरकार के करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं. परंतु स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्था इस कदर हावी है कि  लगभग 15 वर्षों से बंद अस्पताल अपने उद्घाटन की राह देख रहा है. उक्त 100 बेड के रेफरल अस्पताल का निर्माण कार्य वर्ष 2005 में तत्कालीन विधायक अपर्णा सेन गुप्ता के अथक प्रयास से शुरू हुआ था. आज बरसों बाद भी इसका उद्घाटन नहीं हो पाया. भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के आग्रह के बाद धनबाद जिला उपायुक्त आज अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे और बहुत जल्द अस्पताल को चालू करने की बात कही. उपायुक्त के आश्वासन के बाद अस्पताल के चालू होने की उम्मीद जग गई है,जिससे क्षेत्र के लगभग हजारों लोगों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर हो सकेंगी. यह भी पढ़ें : 22">https://lagatar.in/corona-vaccines-will-be-taken-even-at-night-from-22-november/">22

नवंबर से रात में भी लगेंगे कोरोना के टीके [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही