Search

 
 
 

MLC रिजल्ट : भाजपा ने कहा, चुनाव EVM से हों या बैलेट पेपर से, कांग्रेस में जनता का समर्थन हासिल करने की क्षमता नहीं

National News  : सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा,  कांग्रेस अपना अस्तित्व तक नहीं जता पायी. भाजपा नेता ने कहा, इससे साफ होता है कि कांग्रेस पार्टी में किसी भी चुनाव में जनता या मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की क्षमता नहीं है, चाहे चुनाव EVM से हों या बैलेट पेपर से. कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि राहुल गांधी लगभग दो सप्ताह तक मौज-मस्ती और सैर-सपाटा करने के बाद अब वापस लौटे हैं.
 
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते सुधांशु त्रिवेदी

 National News  :  भाजपा ने MLC चुनाव में पार्टी की भारी सफलता और कांग्रेस की कथित नाकामी को लेकर उसे कटघरे में खड़ा किया है. भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में  कहा,  कांग्रेस पार्टी MLC चुनावों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में नाकाम रही है.  अहम बात यह है कि  चुनाव  EVM से नहीं, बैलेट बॉक्स और बैलेट पेपर के जरिए कराये गये थे, फिर भी कांग्रेस की मौजूदगी नहीं दिखी.

 

 
सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा,  कांग्रेस अपना अस्तित्व तक नहीं जता पायी. भाजपा नेता ने कहा, इससे साफ होता है कि कांग्रेस पार्टी में किसी भी चुनाव में जनता या मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की क्षमता नहीं है, चाहे चुनाव EVM से हों या बैलेट पेपर से. कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि राहुल गांधी लगभग दो सप्ताह तक मौज-मस्ती और सैर-सपाटा करने के बाद अब वापस लौटे हैं.


भाजपा सांसद ने कहा, वे(राहुल गांधी) एक ऐसा आंदोलन शुरू करने की बात कर रहे हैं, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.  उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि न तो जनता और न ही विधायक उनके साथ हैं.  कांग्रेस को यह समझना होगा कि जनता का समर्थन कड़ी मेहनत से मिलता है, न कि सैर-सपाटे और मौज-मस्ती से. 


सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. अमित शाह पंजाब में हैं. दूसरी ओर, राहुल गांधी गायब थे और चंपा) वियतनाम का प्राचीन नाम) में घूम रहे थे.  और इसके बाद भी वे जनता के समर्थन की उम्मीद करते हैं.  भाजपा सांसद ने कांग्रेस को सलाह दी कि वह कड़ी मेहनत से जी चुराने की अपनी आदत छोड़ दें. ऐसा करने से वोट चोरी' का नारा अपने आप खत्म हो जायेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही