Search

 
 
 

सीएम से पूछताछ के दौरान न बिगड़े विधि-व्यवस्था, ईडी ने मुख्य सचिव और डीजीपी को लिखा पत्र

 
Ranchi : जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को ईडी पूछताछ करने वाली है. इस दौरान विधि-व्यवस्था बिगड़े नहीं इसको लेकर ईडी में झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी को गुरुवार को पत्र लिखा है. इसके अलावा ईडी के द्वारा रांची एसएसपी को भी पत्र लिखा गया है. ईडी के पत्र मिलने के बाद पुलिस के द्वारा सीएम हाउस, ईडी के रांची जोनल ऑफिस के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि ईडी के अफसर जो सीएम हाउस में पूछताछ के लिए जाएंगे, उनके लिए भी ईडी कार्यालय से सीएम हाउस तक विशेष तौर पर स्कॉट की व्यवस्था की गई है.

12 बजे से शुरू होगी पूछताछ

जानकारी के मुताबिक ईडी के अधिकारियों को दोपहर सीएम से पूछताछ के लिए दिन के 12 बजे सीएम आवास पहुंचना है. गौरतलब है कि सीएम ने आठवें समन के बाद ईडी को पत्र भेजा और यह बताया कि ईडी की टीम 20 जनवरी को सीएम आवास आकर उनका बयान दर्ज कर सकती है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-sugar-businessman-shot-dead-in-chhatarpur-road-blocked-in-protest/">पलामू

: छत्तरपुर में गोली मारकर चीनी कारोबारी की हत्या, विरोध में सड़क जाम, कल बंद रहेगा छत्तरपुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही