Search

 
 
 

रामनवमी को लेकर लोहरदगा में मॉक ड्रिल व गिरिडीह में ड्रोन से मकानों की छतों का निरीक्षण

 
Lohardaga/Giridih : रामनवमी को लेकर लोहरदगा में मॉक ड्रिल और गिरिडीह में ड्रोन से पुलिस ने मकानों की छतों का निरीक्षण किया. रामनवमी में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर एसपी हारिश बिन जमा के निर्देश पर लोहरदगा जिला पुलिस द्वारा मंगलवार को रामनवमी में शांति व्यवस्था बनाये रखने और उपद्रवियों से निपटने को लेकर पुलिस लाइन में पुलिस ने मॉक ड्रिल कर पूर्वाभ्यास किया. वहीं दूसरी तरफ गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा के निर्देश पर ड्रोन कैमरा से डुमरी थाना क्षेत्र के सभी रूटों का सत्यापन किया गया. इस दौरान जिनके भी छत पर कोई ईट और पत्थर मिल रहा है, उन्हें नोटिस देकर उसे हटाने का अनुरोध किया जा रहा है. इन दोनों जिलों में रामनवमी जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई है. दोनों जिलों के एसपी ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर बनी हुई है. किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को भी चेतावनी दी गई है. इसे भी पढ़ें - मेरा">https://lagatar.in/my-name-is-arvind-kejriwal-i-am-not-a-terrorist-delhi-cm-sent-message-from-tihar-jail/">मेरा

नाम अरविंद केजरीवाल है… मैं आतंकवादी नहीं हूं… तिहाड़ जेल से दिल्ली सीएम ने मैसेज भेजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही