Search

 
 
 

लातेहार: क्षेत्रीय उप निदेशक ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

 
Latehar: पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय स्वास्थ्य उप निदेशक डॉ संतोष श्रीवास्तव ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार से मुलाकात कर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली. डॉ श्रीवास्तव ने सदर अस्पताल के कई वार्डों का निरीक्षण किया और वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मी और मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने वैक्सीन शीतल केंद्र का भी निरीक्षण किया. सिविल सर्जन से बैठक कर जिले में चलाये जा रहे पल्स पोलियो अभियान के अलावा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी ली. कहा कि पल्स पोलियो अभियान एक राष्ट्रीय अभियान है. इसे धरातल पर उतारना हम सबों को दायित्व है. डॉ श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही. कहा कि सरकार के द्वारा चलायी जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लोगों को मिलना चाहिए. इसे भी पढ़ें - लेटरल">https://lagatar.in/lateral-entry-controversy-modi-government-writes-letter-to-upsc-chairman-asks-to-cancel-advertisement/">लेटरल

एंट्री विवाद, मोदी सरकार ने UPSC चेयरमैन को पत्र लिखा, विज्ञापन रद्द करने को कहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही