Search

 
 
 

झारखंड में खुलेगा राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र

 
खूंटी के कालामाटी में भवन के लिए 5 एकड़ जमीन चिह्नित पूरे पूर्वी क्षेत्र के राज्यों के कर्मी यहां आकर लेगें प्रशिक्षण Ranchi : झारखंड में केंद्र सरकार प्रायोजित राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा. इसके लिए खूंटी के डियर पार्क के पास पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गई है.  फिलहाल संस्थान शुरू करने के लिए स्मार्ट सिटी स्थित जुपमी भवन को किराये पर लेने की सहमति बनी है. झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने प्रशिक्षण केंद्र खोलने के संंबंध में आए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के प्रस्ताव पर विचार के लिए शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि संस्थान में योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करनेवाले कर्मियों को प्रशिक्षित किया जायेगा और उनकी क्षमता संवर्धन किया जायेगा. सिर्फ झारखंड में ऐसे कर्मियों की संख्या 80 हजार के करीब है, जिनमें आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पर्यवेक्षिका आदि शामिल हैं. झारखंड में स्थापित हो रहा यह संस्थान झारखंड समेत पूर्वी भारत के राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा व बिहार में योजना संचालित करनेवाले कर्मियों के प्रशिक्षण का भी केंद्र बनेगा. राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र फिलहाल गुवाहाटी, बेंगलुरु, इंदौर, लखनऊ और मोहाली में चल रहा है. बैठक में मुख्य सचिव के अलावा महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव  मनोज कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव  चंद्रशेखर, सूडा के निदेशक अमित कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/there-is-immense-potential-for-tourism-in-jharkhand-cm-hemant-soren/">झारखंड

में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैंः सीएम हेमंत सोरेन
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही