Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों के लिए खुला रजिस्ट्रेशन काउंटर

Advertisement
Advertisement

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए श्रम विभाग ने की पहल

Dhanbad : प्रवासी मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए श्रम विभाग की ओर से मंगलवार 26 सितंबर को धनबाद स्टेशन पर रजिस्ट्रेशन काउंटर खोला गया है. जानकारी के अनुसार वैसे मजदूर जो धनबाद या राज्य से बाहर जाकर महानगरों में काम करते हैं व उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो उनके आश्रितों को सरकारी योजनाओं कालाभ नहीं मिल पाता. इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार के निर्देश पर श्रम विभाग की ओर से धनबाद स्टेशन पर रजिस्ट्रेशन काउंटर खोला गया. सितंबर से दिसंबर तक जो प्रवासी मजदूर ट्रेनों से बाहर जाते हैं या फिर लौट कर घर आते हैं, वैसे लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना है. श्रम विभाग के अधीक्षक रंजीत कुमार ने पत्रकारों से कहा कि काफी संख्या में प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों में मजदूरी करते हैं. रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण सरकार की ओर से क्षतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल पाता है. श्रमिकों के लिए स्टेशन परिसर में रजिस्ट्रेशन काउंटर खोला गया है. जो कंपनी या ठेकेदार बिना रजिस्ट्रेशन कराए श्रमिकों को बाहर ले जाएगा, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. सूत्रों के अनुसार धनबाद जिला में लगभग 4 हजार प्रवासी मजदूर रजिस्टर्ड हैं. श्रम विभाग के ई-पोर्टल पर लगभग 6 लाख मजदूर रजिस्टर्ड हैं. दूसरे राज्यों में मौत होने पर दो लाख व अंतिम संस्कार के लिए शव घर तक पहुंचने पर पांच लाख देने का प्रावधान है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही