Search

 
 
 

राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी महाविद्यालय साहिबगंज में D.Pharma आयुर्वेद पाठ्यक्रम में नामांकन की तिथि बढ़ी

पूर्व में जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2025 निर्धारित थी, जिसे अब अपरिहार्य कारणों से बढ़ाकर 16 जनवरी 2026 कर दिया गया है.
 

 Ranchi :  झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी महाविद्यालय, साहिबगंज में डी.फार्मा आयुर्वेद पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2025-27 में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है.  

 

पूर्व में जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2025 निर्धारित थी, जिसे अब अपरिहार्य कारणों से बढ़ाकर 16 जनवरी 2026 कर दिया गया है.

 

झारखंड राज्य आयुष चिकित्सा परिषद, नामकुम, रांची की ओर से जारी संशोधित सूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हुए समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

 

डी फार्मा आयुर्वेद पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का आईएससी या 10 प्लस 2 विज्ञान संकाय से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. आवेदन पत्र झारखंड सरकार की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं अथवा संबंधित कार्यालयों से प्राप्त किए जा सकते हैं.

 

आवेदन पत्रों की प्राप्ति की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है. विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन जमा करें, ताकि नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न हो.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही