Search

 
 
 

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से, 13 से कम, 70 साल से ऊपरवालों को अनुमति नहीं

बोर्ड ने साफ किया है कि 9 अप्रैल के बाद  जारी किया गया स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही वैध माना जायेगा. एडवांस पंजीकरण पूर्व की तरह आधार आधारित बायोमैट्रिक तरीके से होगा। प्रति यात्री 150 रुपये पंजीकरण फीस तय की गयी है.
 

Jammu/Kashmir : इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से निर्धारित बैंक शाखाओं के माध्यम से रजिस्ट्रेशन शुरू किये जाने की खबर है. रजिस्ट्रेशन के बाद श्रद्धालु पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से यात्रा शुरू कर सकते हैं.

 

अहम बात यह है कि 13 साल से कम और 70 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को तीर्थयात्रा पर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की ने यह जानकारी देते हुए कहा, यात्रा शुरू होने की तिथि की जानकारी शीघ्र ही दी जायेगा.  

 

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभिन्न बैंकों की 554 शाखाओं में पंजीकरण किया जा सकेगा. इन बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक, यस बैंक शामिल है.

 

श्राइन बोर्ड ने बताया कि जम्मू कश्मीर के डोडा, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी, सांबा, श्रीनगर, उधमपुर, रियासी, अनंतनाग, पुलवामा, डोडा में संबंधित बैंकों की विभिन्न शाखाओं में पंजीकरण किया जायेगा.

 

बोर्ड ने साफ किया है कि 9 अप्रैल के बाद  जारी किया गया स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही वैध माना जायेगा. एडवांस पंजीकरण पूर्व की तरह आधार आधारित बायोमैट्रिक तरीके से होगा। प्रति यात्री 150 रुपये पंजीकरण फीस तय की गयी है. 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही