Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के लिए अब 25 अप्रैल तक होगा रजिस्ट्रेशन

Ranchi : सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के लिए 1100 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. कलाकारों के रुझान को देखते हुए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ा कर 25 अप्रैल कर दी गयी है. इस महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता में सांसद संजय सेठ, पद्मश्री मुकुंद नायक और पूर्व सांसद अजय मारू समेत आयोजन समिति से जुड़े लोग मौजूद थे. आगामी 5, 6 और 7 मई को रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसमें कला की दस विधाओं जनजातीय नृत्य, शास्त्रीय नृत्य (सामूहिक) , शास्त्रीय नृत्य ( एकल) , एकल गायन, जनजातीय वाद्य, सामूहिक कोरियोग्राफी, माईम, लोक नृत्य (सामूहिक), सामूहिक गीत और लघु नाटिका शामिल हैं. इस आयोजन को दो आयुवर्ग में बांटा गया है. एक जूनियर 10 से 17 वर्ष और दूसरा सीनियर जो 17 से ऊपर के आयु वर्ग का है. इसके उद्घाटन और समापन समारोह में झारखंड के युवा और प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे.

स्थानीय कलाकारों को एक मंच मिलेगा- संजय सेठ

प्रेस वार्ता में सांसद संजय सेठ ने कहा कि इससे पहले सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिससे यहां की खेल प्रतिभा को विकसित करने में काफी सहायता मिली. अब सांस्कृतिक महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को एक मंच मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेतवाल, अर्जुन मुंडा, अनुराग ठाकुर और अन्नपूर्णा देवी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास भी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे. इसके अलावा राज्य के दिग्गज कलाकार भी जुड़ेंगे और तीन दिन रांची सांस्कृतिक केंद्र बनेगा. जहां नए कलाकार इनके अनुभव और ज्ञान का लाभ लेंगे. संस्कृति के संरक्षण में भारतीय कलाओं की अहम भूमिका है और पीढ़ी दर पीढ़ी भारतीय कलाओं का हस्तांतरण गुरु- शिष्य परंपरा के माध्यम से होता आया है. इसे भी पढ़ें – डॉ">https://lagatar.in/dr-ambedkar-made-education-his-weapon-vice-chancellor/">डॉ

अंबेडकर ने पढ़ाई को बनाया अपना हथियार : कुलपति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही