Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोजगार के लिए पलायन से पूर्व निबंधन जरूरी : रामधन यादव

Koderma :  राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान, ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट और जतन नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि रामधन यादव ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण से पलायन करता परिवारों को लाभ मिलेगा. सरकार की तरफ से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी उसे मैं करूंगा. किरण कुमारी ने पलायन करता परिवार का कानूनी एवं सामाजिक अधिकार पर बारीकी से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कानूनी साइड से पलायन करता परिवार को कोई परेशानी होती है तो उसे सहयोग मिलेगा. ममता कुमारी पीएलए द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दिया गया. इसे भी पढ़ें :एस्ट्रोनॉमी">https://lagatar.in/dps-children-saw-astronomical-scene-in-astronomy-night-camp/">एस्ट्रोनॉमी

नाइट कैंप में डीपीएस के बच्चों ने देखा खगोलीय दृश्य

सामाजिक कुरीतियों पर रोक पर जोर

मौके पर जिप सदस्य केदार जावदव, नीतू कुमारी, एवं महेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह प्रशिक्षण बहुत ही प्रसांगिक है. इस तरह के प्रशिक्षण से समाज में जागरूकता आएगी. इससे कई तरह की सामाजिक कुरीतियों पर रोक लग सकता सकती है. संस्थान के कार्यों की मौके पर प्रशंसा की गई. प्रशिक्षण के दौरान पलायनकर्ता समूह के सदस्य एवं सहायता समूह के सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन सनी राणा ने किया वहीं अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष रामनंदन प्रसाद ने किया. प्रशिक्षण में पलायन करता परिवारों को वित्तीय प्रशिक्षण के बारे में रत्नेश कुमार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि ने जानकारी दी. प्रशिक्षण में मनोज दांगी, विजय कुमार, संगीता कुमारी, विकास कुमार,ममता कुमारी,सुनीता कुमारी,गायत्री कुमारी किरण कुमारी गौरी देवी के साथ साथ पलायनकर्ता परिवार के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/kasturbas-daughters-learned-how-to-keep-teeth-and-mouth-healthy/">कोडरमा

: दांत और मुंह को कैसे रखना है स्वस्थ, कस्तूरबा की बच्चियों ने जाना तरीका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही