Search

 
 
 

रांची विवि में डीआरसी होने के बाद भी नहीं हो रहा पीएचडी का रजिस्ट्रेशन

 
Ranchi : रांची विवि में विज्ञान विभाग के पीएचडी स्कॉलरों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है. फरवरी 2021 में डीआरसी हो गया था. एक साल बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है. पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 2018 में  नोटिफिकेशन जारी किया गया था. 22 सितंबर 2019 को परीक्षा ली गयी. 2021 में कोर्स वर्क पूरा कर लिया गया. कोर्स वर्क पूरा हो जाने के बाद भी स्कॉलर रजिस्ट्रेशन के इंतजार में बैठे हैं. पीएचडी 3 से 5 साल में पूर्ण किया जाता है. अगर 2018 से हम जोड़ें तो अब तक 4 साल हो चुका है और रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ है. हालांकि रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद ही साल की गिनती होती है. बता दें कि परीक्षा नियंत्रक एके झा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

पिछले चार साल से हम पीएचडी के लिए जूझ रहे हैं: प्रवीण

भौतिकी विषय से पीएचडी कर रहे प्रवीण  कुमार महतो ने बताया कि  रांची विवि विज्ञान विभाग के किसी भी विषय से पीएचडी कर रहे स्कॉलर का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है. पिछले चार साल से हम पीएचडी के लिए जूझ रहे हैं. आम तौर पर 3 से 5 साल में पीएचडी पूरा कर लिया जाता है. विज्ञान विभाग के संकाय अध्यक्ष ने फाइल आगे बढ़ा दी है . लेकिन हमारा रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं हुआ है. विवि में पीएचडी स्कॉलरों के बैठने के लिए  एक कमरा तक नहीं है. इसे भी पढ़ें – DSPMU">https://lagatar.in/nursing-studies-will-start-soon-in-dspmu-proposal-may-come-in-next-meeting/">DSPMU

में जल्द शुरू होगी नर्सिंग की पढ़ाई, अगली बैठक में आ सकता है प्रस्ताव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही