Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक्टिंग स्कूल के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची में बच्चों के लिए पहले एक्टिंग स्कूल में रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. इस स्कूल को एनएसडी के स्नातक और झारखंड के जाने माने रंगकर्मी संजय लाल संचालित करेंगे. एक्टिंग क्लासेस ओल्ड कमिश्नर कंपाउंड में स्थित लिटिल एंजेल स्कूल में लिए जाएंगे. संजय लाल बताते हैं कि अक्सर यह देखने को मिलता है कि स्कूल के साप्ताहिक अवकाश शनिवार और रविवार के दिन बच्चे अपना बहुमूल्य समय मोबाइल और टीवी देखने में गुजार देते हैं. यदि इन दिनों में बच्चों को संगीत, नृत्य, चित्रकारी, शिल्प कला या नाट्यकला में भाग लेने का अवसर मिल जाए, तो बच्चे बहुत आनंदित हो जाते हैं.

बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है

विशेषकर अभिनय प्रधान नाटकों में बच्चे भाग लेते हैं, तो उनकी नीरसता कम होती है, झिझक टूटती है, आत्मविश्वास बढ़ता है. स्मरण शक्ति तेज होती है और बच्चों को अपने रूटीन लाइफ से मुक्ति मिल जाती है. उन्होंने बताया कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली के चिल्ड्रन विंग के तर्ज पर ही इसका सिलेबस तैयार किया गया है. एक्टिंग स्कूल की मीडिया प्रभारी सुनीता कुमारी ने बताया कि दाखिला लेने के लिए रजिस्ट्रेशन आज से प्रारंभ हो रहा है. इसके लिए लिटिल एंजल स्कूल के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें – मेधावी">https://lagatar.in/career-counseling-will-be-done-for-meritorious-students-in-august-bandhu-tirkey/">मेधावी

छात्रों के लिए अगस्त में कैरियर काउंसलिंग कराई जाएगी- बंधु तिर्की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही