Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुरूवार से शुरू होगी रजिस्ट्री, जानिए कैसे होगा रजिस्ट्री ऑफिस में काम

Advertisement
Advertisement

Ranchi: पिछले लगभग डेढ़ महीने से ज्यादा समय से राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठप्प पड़ी रजिस्ट्री का कार्य कल यानी गुरुवार से एक बार फिर शुरू होगा. झारखंड दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने जानकारी देते हुए कहा कि निबंधन कार्यालय में कार्यरत दस्तावेज नवीस संघ के सदस्यों को दोबारा कार्य शुरू करने का निर्देश जारी कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें -सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-seven-people-cheated-of-8-lakh-55-thousand-rupees-from-financial-crisis/80115/">सरायकेला

: आर्थिक तंगी बता 7 लोगों से 8.55 लाख रुपये की ठगी

कोरोना गाइडलाइन के साथ होगा कार्य

इसके साथ ही राज्यभर के दस्तावेज लेखकों को सख्त हिदायत दी गयी है कि वे कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा तय की गयी गाइडलाइन का पालन करें और निबंधन कार्यालयों में भीड़ भाड़ की स्थिति न होने दें. बता दें कि झारखंड दस्तावेज नवीस संघ ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्यभर में रजिस्ट्री के कार्य से खुद को दूर रखने का निर्देश दिया था. ताकि डीड राइटरों को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके.

इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-black-marketing-of-remdesivir-exposed-in-two-hospitals-drug-inspectors-instructed-to-take-action/80042/">बोकारो

: दो अस्पतालों में रेमडेसिविर की कालाबाजारी, ड्रग इंस्पेक्टरों को कार्रवाई करने का निर्देश

रजिस्ट्री कार्यालयों में स्लॉट बुकिंग सिस्टम के आधार पर कार्य शुरू होगा

करीब 45 दिनों के बाद रजिस्ट्री का काम शुरू होने के कारण उम्मीद की जा रही है कि जमीन,घर और फ़्लैट के साथ अन्य दस्तावेजों का निबंधन और कोर्ट मैरिज करने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी. इस बीच ये भी जानकारी मिल रही है कि रजिस्ट्री कार्यालयों में स्लॉट बुकिंग सिस्टम के आधार पर कार्य शुरू किया जायेगा. ताकि निबंधन कार्यालयों में ज्यादा लोगों का जमावड़ा न लगे. फिलहाल जिले के सभी निबंधन कार्यालयों में रजिस्ट्री का कार्य नहीं हो रहा है. जिससे सरकार को राजस्व भी नहीं मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें -आरा">https://lagatar.in/arrah-people-opened-fire-on-the-police-who-came-to-arrest-the-accused-5-jawans-including-2-women-police-personnel-injured/80097/">आरा

: आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, 2 महिला पुलिस कर्मी समेत 5 जवान घायल

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही