Search

 
 
 

रेजीनगर उपचुनाव: AUJP सुप्रीमो हुमायूं कबीर को पुलिस कार्रवाई का खौफ, EC को लिखा लेटर

National News: हालांकि विधायक के थाना में हाजिर होने से पहले ही शक्तिपुर पुलिस ने AUJP कार्यकर्ता और विधायक के करीबी हैदर शेख को अरेस्ट कर लिया है. इसे लेकर  विधायक हुमायूं कबीर ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि पुलिस द्वारा उनके कार्यकर्ताओं को गैर-कानूनी तरीके से गिरफ्तार किया जा रहा है.
 
विधायक हुमायूं कबीर

National News: पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर को रेजीनगर उपचुनाव होना है. इसे लेकर बंगाल की सियासत चरम पर है. चुनाव से पहले बहरमपुर थाना की पुलिस ने एक वायरल ऑडियो को लेकर  आम जनता विकास पार्टी (AUJP)  सुप्रीमो हुमायूं कबीर को समन भेजा है. दरअसल शनिवार को पुलिस विधायक हुमायूं कबीर के आवास पहुंची और उन्हें सोमवार को थाना में हाजिर होने का  नोटिस दिया.

 

हालांकि विधायक के थाना में हाजिर होने से पहले ही शक्तिपुर पुलिस ने AUJP कार्यकर्ता और विधायक के करीबी हैदर शेख को अरेस्ट कर लिया है. इसे लेकर  विधायक हुमायूं कबीर ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि पुलिस द्वारा उनके कार्यकर्ताओं को गैर-कानूनी तरीके से गिरफ्तार किया जा रहा है.

 

AUJP की ओर से चुनाव आयोग को 20 सितंबर को ही पत्र लिखा गया, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा है  कि एक साजिश के तहत उनपर नकली नोट व हथियार रखने की झूठा आरोप लगाकर पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया. साथ ही लेटर में ये भी कहा गया कि नवदा पुलिस ने शनिवार को हमारे उम्मीदवार सरतुल इस्लाम मंडल को गिरफ्तार किया.


लिखा है कि रेजीनगर पुलिस ने हमारे नेताओं अब्दुल अलीम शेख (आंचल अध्यक्ष, दादपुर आंचल), मंजूर शेख (गेबू), हक मल्लिक और मसरुद्दीन शेख को गिरफ्तार कर लिया. इतना ही नहीं शक्तिपुर पुलिस ने पूर्व सैनिक नसीम शेख को भी अरेस्ट कर लिया है.

 

पत्र में AUJP की ओर से चुनाव आयोग से कहा गया कि डर के इस माहौल के साथ ही पुलिस के इस तरह के रवैये से निष्पक्ष चुनाव करा पाना मुश्किल है. कहा कि 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव को देखते हुए बहरमपुर एसपी, इंस्पेक्टर-इन-चार्ज (IC) बेलडांगा पुलिस स्टेशन, ऑफिसर-इन-चार्ज (OC) के अलावा रेजीनगर पुलिस स्टेशन व शक्तिपुर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज को तुरंत हटा दिया जाए ताकि लोग बिना डर के वोट डाल सकें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही