Search

 
 
 

दिल्ली में रेखा मंत्रिमंडल की बैठक, यमुना नदी के वासुदेव घाट पर हुई पूजा-अर्चना

 
NewDelhi : दिल्ली की नयी सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शाम सात बजे सचिवालय में शुरू हुई. जानकारी के अनुसार बैठक में यमुना की सफाई और दिल्ली की महिलाओं को हर माह 2500 रुपये देने वाले वादे को लेकर फैसला किया जा सकता है.

वासुदेव घाट पर पूजा-अर्चना और यमुना आरती  हुई

साथ ही बैठक  में दिल्ली में पानी और सीवर लाइन की समस्याओं को लेकर भी कोई बड़ा निर्णय लिये जाने की संभावना है. बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह शामिल हैं. इससे पहले CM रेखा गुप्ता, सभी मंत्री सहित भाजपा नेता यमुना नदी के वासुदेव घाट पहुंचे और पूजा-अर्चना की. यहां यमुना आरती भी हुई.

उपराज्यपाल ने 12 मार्च 2024 यमुना आरती का उद्घाटन किया था

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के तहत आने वाले वसुदेव घाट का जीर्णोद्धार के बाद यहां यमुना आरती की परंपरा शुरू हुई थी. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 12 मार्च 2024 को यहां  ऐतिहासिक यमुना आरती का उद्घाटन किया था. तब से आरती नियमित रूप से जारी है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही