Search

रेखा गुप्ता सचिवालय पहुंची, दिल्ली CM पद का कार्यभार संभाला,  कैबिनेट की बैठक शाम सात बजे

NewDelhi : दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज CM पद की गोपनीयता शपथ ली.  शपथ लेने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्री 3 बजे सचिवालय पहुंचे. यहां रेखा गुप्ता ने CM पद का कार्यभार संभाला.  रेखा गुप्ता के साथ 6 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है. कैबिनेट की पहली बैठक शाम सात बजे होगी. इससे पहले सीएम सहित सभी मंत्री शाम पांच बजे यमुना के तट पर जायेंगे और स्थल निरीक्षण करेंगे.

सीएम रेखा गुप्ता ने इम्पीरियल होटल  में NDA नेताओं के साथ लंच किया

इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता इम्पीरियल होटल गयीं जहां NDA नेताओं के साथ लंच किया CM रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली कैबिनेट आज गुरुवार शाम पांच बजे यमुना तट का दौरा करेंगी. गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद यह फैसला लिया गया है. बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई सबसे बड़ा मुद्दा था. इस मुद्दे पर भाजपा ने आम आमदी पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा किया था.

आपको स्वच्छ और सुंदर यमुना मिलेगी, भाजपा  का यह वादा है

दिल्ली के मंत्री पंकज कुमार सिंह ने शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, मंत्रिपरिषद यमुना नदी के निरीक्षण के लिए जा रही है. आपको स्वच्छ और सुंदर यमुना मिलेगी, भाजपा  का यह वादा है.  अगले छठ में आपको यह अलग रूप में यमुना मिलेगी.  हम इसे पहली कैबिनेट बैठक में पारित करेंगे और विकास योजनाओं को लागू करेंगे. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp