Search

 
 
 

महादान : मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए परिजनों ने सुरेंद्र प्रसाद का किया देहदान

 
Ranchi : डोरंडा के मेकॉन कॉलोनी के रहने वाले 69 वर्षीय सुरेंद्र प्रसाद के परिजनों ने रिम्स में मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए उनका देहदान कर दिया है. मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर रिम्स के एनाटॅामी विभाग को सौंप दिया गया. सुरें प्रसाद पश्चिम बंगाल में हिंदुस्तान मोटर्स में कार्यरत थे और रिटायरमेंट के बाद रांची में अपने भाई के साथ रहते थे. उनकी काफी समय से इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उनका देहदान कर दिया जाए. उनका कहना था कि मरने के बाद यदि उनका शरीर किसी काम आ जाये तो यही सच्चा मोक्ष होगा. [caption id="attachment_516761" align="alignnone" width="577"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/44.jpeg"

alt="" width="577" height="799" /> देहदान करनेवाले सुरेंद्र प्रसाद का फाइल फोटो[/caption]

समाज सेवा से जुड़े हुए थे सुरेंद्र

समाज सेवा से जुड़े रहते हुए सुरेंद्र प्रसाद ने करीब 55 लावारिस शवों का दाह संस्कार किया था. सोमवार को उनकी सांसें थम गयी. इसके बाद उनकी इच्छा अनुसार पार्थिव शरीर रिम्स को सौंप दिया गया.

एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र करेंगे अध्ययन

एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों को शारीरिक संरचना की शिक्षा देने में इनके शरीर का उपयोग किया जाएगा. एनाटॉमी विभाग में छात्रों को शरीर का वाह्य, आंतरिक और सूक्ष्मदर्शी अध्ययन कराया जाएगा.

रिम्स की वेबसाइट पर उपलब्ध है बॉडी डोनेशन फॉर्म

रिम्स की वेबसाइट पर देहदान (बॉडी डोनेशन) फॉर्म उपलब्ध है. देहदान के इच्छुक लोग इस फॉर्म को दो सेट में भर कर रिम्स में जमा कर सकते हैं. संकल्प लेने वाले लोगों में किसी की मृत्यु के बाद सूचना मिलने पर रिम्स से एंबुलेंस भेजा जाता है. परिजनों से इस काम के लिए एक भी रुपये नहीं लिए जाते हैं. रिम्स में अब तक 37 लोगों ने देहदान का संकल्प लिया है और 6 देह रिम्स को प्राप्त हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें – खेलगांव">https://lagatar.in/mp-sports-festival-from-february-17-to-19-in-khelgaon-more-than-2000-players-will-participate/">खेलगांव

में 17 से 19 फरवरी तक सांसद खेल महोत्सव, 2000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही