Search

 
 
 

अल्फा' की सामने आई रिलीज डेट, आलिया-शर्वरी का दिखेगा दमदार एक्शन

श राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म अल्फा की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी मुख्य स्टारकास्ट और रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है
 

Lagatar desk : यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म अल्फा की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी मुख्य स्टारकास्ट और रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है.यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि यह YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान जासूसी एक्शन फिल्म होने वाली है.

 

10 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘अल्फा’ का एक खास पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर में आलिया के चेहरे की झलक दिखाई दे रही है और उस पर बड़े अक्षरों में अल्फा लिखा हुआ है.इसके साथ ही मेकर्स ने बताया कि यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

 

 

फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ कई बड़े सितारे नजर आएंगे.मुख्य कलाकारों में शामिल हैं अनिल कपूर ,शरवरी वाघ, बॉबी देओल नजर आइगें. जिसमे बॉबी देओल विलेन के किरदार में दिखाई देंगे.

 

यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा

 

‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के मशहूर स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले एक था टाइगर, पठान और वार  जैसी फिल्में आ चुकी हैं.इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में जबरदस्त एक्शन और स्पाई मिशन की कहानी देखने को मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही