Search

 
 
 

प्रभास की फिल्म ‘द राजा साहब’ की रिलीज डेट आउट, इस दिन होगी रिलीज

प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ रिलीज को तरह तैयार है. ये फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट और टीज़र लॉन्च की तारीख का ऐलान किया है.
 

Lagatar desk :  प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ रिलीज को तरह तैयार है. ये फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट और टीज़र लॉन्च की तारीख का ऐलान किया है.

 

फिल्म के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर इसकी  जानकारी दी. पोस्टर में बताया गया कि ‘द राजा साहब’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

 

इसके अलावा फिल्म का टीज़र 16 जून को सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा. साथ ही इसेक कैप्शन में लिखा -रिबेल फेस्टिवल की तारीखें तय. टीज़र16 जून को और 'द राजा साहब' की ग्लोबल रिलीज 5 दिसंबर को

 

मारुति ने किया है निर्देशन : मारुति द्वारा निर्देशित ‘द राजा साब’ एक रोमांटिक हॉरर कॉमेडी है. फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया गया है. फिल्म को पहले अप्रैल में रिलीज होना था, लेकिन वीएफएक्स और फाइनेंशियल कारणों से फिल्म आगे बढ़ गई.

 

अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी है.फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिधि कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही