Search

 
 
 

कर्नाटक में रुकी 'ठग लाइफ' की रिलीज, कर्नाटक हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

साउथ सुपरस्टार कमल हासन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि, उनकी यह मूवी विवादों में घिरी हुई नजर आ रही है. दरअसल फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कमल हासन ने कहा था कि कन्नड़ तमिल से पैदा हुआ है, जिसके बाद विवाद उत्पन्न हो गया.अब यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.
 

Lagatar desk : साउथ सुपरस्टार कमल हासन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि, उनकी यह मूवी विवादों में घिरी हुई नजर आ रही है. दरअसल फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कमल हासन ने कहा था कि कन्नड़ तमिल से पैदा हुआ है, जिसके बाद विवाद उत्पन्न हो गया.अब यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.

 

फिल्म संस्था ने भी अभिनेता को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने अपने विवादित कमेंट के लिए माफी नहीं मांगी, तो उनकी मूवी को बैन कर दिया जाएगा. अब इस मामले से राहत पाने के लिए कमल हासन ने कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है.

                     

कर्नाटक हाईकोर्ट से फटकार :  कन्नड़ भाषा को लेकर विवादित टिप्पणी करने के मामले में साउथ सुपरस्टार कमल हासन को कर्नाटक हाईकोर्ट से फटकार का सामना करना पड़ा है. कोर्ट ने कहा, आप भले ही कमल हासन हों, लेकिन आपको किसी की भावनाओं को आहत करने का कोई अधिकार नहीं है

 

वहीं कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एम नरसिम्हालु ने कहा, अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो 'ठग लाइफ' को कर्नाटक में नहीं चलने दिया जाएगा. यह मुद्दा इंडस्ट्री से ज्यादा राज्य की भावना से जुड़ा है.

 

यहां तक कि राजनीतिक दल और कन्नड़ समर्थक संगठन भी इसका विरोध कर रहे हैं, और उनका कहना है कि अभिनेता को माफी मांगनी होगी. बिना माफी के फिल्म की रिलीज़ कर्नाटक में मुश्किल है

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही