Mumbai : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2026 में 1.44 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश किया है. कंपनी के मुनाफे और रेवेन्यू ने इतिहास रच दिया है, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने 49 Reliance AGM में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी. कंपनी ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 11.75 लाख करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व और 95,754 करोड़ का शुद्ध लाभ हासिल किया है
श्री अंबानी ने कहा, वैश्विक चुनौतियों के बावजूद रिलायंस ने वित्त वर्ष 2026 में अब तक का सर्वाधिक रेवेन्यू और रिकॉर्डतोड़ शुद्ध मुनाफा कमाया है मुकेश अंबानी के अनुसार भारत के समावेशी आर्थिक विकास और राष्ट्र निर्माण में रिलायंस का योगदान बहुमूल्य है.
उन्होंने कहा कि रिलायंस ने भारत की तरक्की के मद्देनजर निवेश करने में अपना शीर्ष स्थान बनाये रखा है. आंकड़ों पर नजर डालें, तो वित्त वर्ष 2026 में रिलायंस का कुल निर्यात 2,78,808 करोड़ रुपये रहा. यह पूरे भारत के कुल मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट का 6.7फीसदी है. साथ ही रिलायंस सरकारी खजाने में सर्वाधिक टैक्स देने वाली कंपनी बनी रहीय टैक्स में रिलायंस ने कुल 2,16,472 करोड़ रुपये का योगदान दिया.
मार्केट में रिलायंस की बादशाहत के पीछे के कारणों पर नजर डालें तो यह लगातार किया जानेवाला भारी-भरकम निवेश (Capex) है. जानकारी सामने आयी है कि वित्त वर्ष 2026 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 1,44,271 करोड़ रुपये (15.2 बिलियन डॉलर) का कैपेक्स खर्च किया.
इस सेंबंध में मुकेश अंबानी ने कहा, पिछले पांच वर्षों में रिलायंस का कुल कैपेक्स निवेश 6,48,428 करोड़ रुपये (68.4 बिलियन डॉलर) से अधिक रहा है. रिलायंसने इस अवधि में भारत की किसी भी अन्य कंपनी की तुलना में कैपेक्स पर सर्वाधिक खर्च किया है.
यह जानना दिलचस्प होगा कि देश की टॉप-50 कंपनियों द्वारा पिछले पांच वर्षों में किये गये कुल निवेश का लगभग एक-तिहाई हिस्सा अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा निवेश किया गया है, रिलायंस का कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 9.8फीसदी की त के साथ 11,75,919 करोड़ रुपये (124 बिलियन डॉलर) पर पहुंच गया है.
.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment