Search

 
 
 

रिलायंस इंडस्ट्रीज किसी भी प्रतिस्पर्धा से नहीं डरती, एलन मस्क के आरोपों का दिया जवाब

National News  :  रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि  वह कभी भी प्रतिस्पर्धा से नहीं डरी है. कहा कि वह सैटेलाइट कम्युनिकेशंस सेक्टर में स्टारलिंक (Starlink) समेत सभी कंपनियों का स्वागत करती है.  रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एस्क पर पोस्ट किया, हर भारतीय उद्यम की तरह  रिलायंस भी ऐसे भारत में आगे बढ़ा है जो निवेश और नवाचार (इनोवेशन) का स्वागत करता है, यह खुलापन कानून के शासन (rule of law) पर टिका है
 
मुकेश अंबानी, एलन मस्क (फाइल फोटो)

  National News  :   रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आज एक्स पर पोस्ट कर एलन मस्क द्वारा चेयरमेन मुकेश अंबानी  पर की गयी टिप्पणी का जवाब दिया है. दरअसल  एलन मस्क ने पिछले दिनों भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के कमर्शियल लाइसेंस मिलने में हो रही देरी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एस्क पर पोस्ट कर मुकेश अंबानी और रिलायंस पर हमला बोला था.आरोप लगाया कि भारत के कुछ उद्योगपति और शक्तिशाली लोग अपना व्यावसायिक एकाधिकार बनाये रखने के लिए स्टारलिंक के रास्ते में अडंगा डाल रहे हैं. उसे प्रतिस्पर्धा करने से रोक रहे हैं

 

 
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि  वह कभी भी प्रतिस्पर्धा से नहीं डरी है. कहा कि वह सैटेलाइट कम्युनिकेशंस सेक्टर में स्टारलिंक (Starlink) समेत सभी कंपनियों का स्वागत करती है.  रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एस्क पर पोस्ट किया, हर भारतीय उद्यम की तरह  रिलायंस भी ऐसे भारत में आगे बढ़ा है जो निवेश और नवाचार (इनोवेशन) का स्वागत करता है, यह खुलापन कानून के शासन (rule of law) पर टिका है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने लिखा, जैसा कि भारत सरकार ने कहा है, वह हर आवेदक के लिए चाहे वह भारतीय हो या विदेशी, एक जैसी प्रक्रिया अपनाती है.

 


उदाहरण दिया कि जियो की अपनी सैटेलाइट सेवाओं को भी अभी मंजूरियों का इंतजार है. रिलायंस में, हमने कभी प्रतिस्पर्धा से परहेज नहीं किया. हम इसे इस बात की सबसे सटीक परीक्षा मानते हैं कि कौन ग्राहकों को सबसे अच्छी सेवा देता है.रिलायंस इंडस्ट्रीज ने स्पष्ट किया कि जियो खुद 2016 में भारत के बेहद प्रतिस्पर्धी टेलीकॉम बाजार में एक नये खिलाड़ी के तौर पर उतरा था, तब हमारे पास एक भी ग्राहक नहीं था.  सिर्फ दस साल में जियो ने 53 करोड़ से अधिक ग्राहकों का भरोसा जीता है.

 


भारतीयों को दुनिया का बेहतरीन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सबसे किफायती डेटा उपलब्ध कराया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि हम सैटेलाइट संचार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का स्वागत करते हैं, जिसमें स्टारलिंक भी शामिल है. जियो सहित हर कंपनी को भारत के लोगों की सेवा करनी चाहिए और देश के कानूनों व नीतियों का पालन करना चाहिए.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही