Search

रिलायंस इंफ्रा ने 3600 करोड़ में दिल्ली-आगरा रोड़ का टोल बेचा, कर्ज में आयी 20 फीसदी की कमी

LagatarDesk: रिलायंस इंफ्रा के Cube Highways and Infrastructure ने दिल्ली-आगरा टोल रोड़ की बिक्री का काम पूरा कर लिया है. रिलायंस इंफ्रा ने शुक्रवार को इस डील को पूरा कर लेने की जानकारी दी. रिलायंस इंफ्रा ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि उसने टोल रोड की पूरी हिस्सेदारी 3600 करोड़ रुपये में क्यूब हाईवेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेच दी है. इसे भी पढ़ें:सियाचिन">https://lagatar.in/siachen-hero-colonel-narendra-kumar-dies-pm-modi-and-army-pay-homage-to-him/14310/">सियाचिन

के हीरो कर्नल नरेंद्र कुमार का निधन, पीएम मोदी और सेना ने श्रदांजलि दी

सौदे से कंपनी का 20 फीसदी कर्ज होगा कम

इस डील की घोषणा मार्च 2019 में ही की गयी थी. जब रिलायंस इन्फ्रा और क्यूब हाईवेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर के बीच यह सौदा किया गया था. रिलायंस इंफ्रा ने कहा कि वह पूरे पैसे का प्रयोग अपने कर्ज को कम करने में करेगी. इस सौदे से कंपनी को जो इनकम हुई है, उससे वह अपनी 20 फीसदी कर्ज को कम सकती है. कंपनी का कर्ज देनदारी 17500 करोड़ रुपये थी जो कम हो 14 हजार करोड़ रुपयो हो गयी है. रिलायंस इंफ्रा के शेयर की कीमत में 4.84 फीसदी की तेजी के साथ 28.15 रुपये हो गयी है. इसे भी पढ़ें:सुनीत">https://lagatar.in/sunit-sharma-appointed-as-new-ceo-and-director-of-railway-board/14309/">सुनीत

शर्मा बनाये गये रेलवे बोर्ड के नये CEO और Director

रिलायंस इंफ्रा लि. कई परियोजनाओं में है शामिल

रिलायंस इंफ्रा लि.  रिलायंस ग्रुप की कंपनी है. इस कंपनी की स्थापना 1929 में की गयी थी. देश की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में इसकी गिनती होती है. इस कंपनी ने बिजली, सड़क, मेट्रो रेल और एयरपोर्ट सेक्टर में Special Purpose Vehicle के जरिये कई परियोजनाओं का विकास किया है. रिलायंस इंफ्रा लि.  बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो और रोड प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सर्विस उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनी रही है. इसे भी पढ़ें:शहीदों">https://lagatar.in/what-agitation-will-the-farmers-intensify-by-taking-the-oath-of-martyrdom/14298/">शहीदों

की शपथ लेकर किसान क्या आंदोलन और तेज करेंगे?

कंपनी की Board Of Directors की सूची 

रिलायंस कंपनी की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार इसके Board Of Directors की सूची में अनिल धीरुभाई अंबानी, सतीश सेठ, पुनित गर्ग, एसएस कोहली, के रविकुमार और अन्य लोग शामिल हैं. इसे भी पढ़ें:पलामू">https://lagatar.in/palamu-a-police-car-crashing-the-convoy-of-mp-sunil-singh-1-soldier-died/14296/">पलामू

: सांसद सुनील सिंह के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, 1 जवान की मौत    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//