Search

 
 
 

रिलायंस जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, NSE पर 1,358 रुपये में हुईं लिस्टिंग, पर...

Lagatar Desk :  लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में भी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर को लेकर अच्छी मांग बताई जा रही थी. वहां इसका प्रीमियम करीब 247 था और शेयर के लगभग 1,366 पर लिस्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा था. हालांकि इसकी लिस्टिंग 1,358 पर हुई. हालांकि लिस्टिंग के बाद रिलायंस के शेयर 1.65 फीसदी की गिरावट देखी गई और इसकी कीमत 1,358 रुपये से गिरकर 1176.70 के लेवल पर पहुंच गई.
 
रिलायंस जियो

Lagatar Desk :  रिलायंस जियो (जियो प्लेटफॉर्म) की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है. बुधवार को जियो प्लेटफॉर्म के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 1,358 रुपये पर लिस्ट हुए, जो 1,119 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 21.36 प्रतिशत अधिक है. जियो प्लेटफॉर्म का IPO अपने इश्यू प्राइस से ऊपर लिस्ट होने पर निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिला है. इस मजबूत शुरुआत के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स के बाजार मूल्य में भी बड़ा उछाल देखने को मिला. 
 

लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में भी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर को लेकर अच्छी मांग बताई जा रही थी. वहां इसका प्रीमियम करीब 247 था और शेयर के लगभग 1,366 पर लिस्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा था. हालांकि इसकी लिस्टिंग 1,358 पर हुई. हालांकि लिस्टिंग के बाद रिलायंस के शेयर 1.65 फीसदी की गिरावट देखी गई और इसकी कीमत 1,358 रुपये से गिरकर 1176.70 के लेवल पर पहुंच गई. 

 

 

शेयर बेचें या रखें?

लिस्टिंग के बाद निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि मुनाफा मिलने पर शेयर बेच देना चाहिए या आगे के लिए अपने पास रखना चाहिए. लेकिन केवल अच्छी लिस्टिंग के आधार पर लंबे समय के निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए.

 

शेयर बेचने या अपने पास रखने से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, भविष्य में कमाई की संभावनाओं, शेयर के मूल्यांकन और अपने निवेश के लक्ष्य पर ध्यान देना जरूरी है. बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण लिस्टिंग के बाद भी शेयर की कीमत बदल सकती है. इसलिए निवेश का फैसला अपनी जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार ही लें.

 

बाजार मूल्य मामले में एयरटेल से आगे निकली जियो

शेयर की मजबूत शुरुआत के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स के बाजार मूल्य में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई. आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी का मार्केट कैप करीब 1592238 करोड़ तक पहुंच गया है. इससे जियो प्लेटफॉर्म्स बाजार मूल्य के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई. वहीं, भारती एयरटेल तीसरे स्थान पर आ गई.

 

मंगलवार को भारती एयरटेल का शेयर NSE पर 1,978.80 पर बंद हुआ था. उस समय कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 12.35 लाख करोड़ था. वहीं आज भारती एयरटेल में 1.84 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है और इसकी कीमत 1941.20 पर पहुंच गई है. आज बुधवार को एयरटेल का मार्केट कैप 11,83,430 करोड़ है. 

 

IPO को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स

जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 से 23 अक्टूबर तक निवेश के लिए खुला था. कंपनी ने इसके लिए प्रति शेयर 1,065 से 1,119 का प्राइस बैंड रखा था. आंकड़ों के अनुसार, इस IPO को कुल 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. इसमें करीब 1.4 करोड़ आवेदन आए और निवेशकों ने 4.9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां लगाईं.

 

किस श्रेणी के निवेशकों ने कितने शेयर मांगे?

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) :  70.55 गुना सब्सक्राइब 

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) : 14 गुना सब्सक्राइब 

रिटेल निवेशक : 2.72 गुना 

रिलायंस के मौजूदा शेयरधारक :  7.60 गुना सब्सक्राइब

कर्मचारी :  2.93 गुना 

डोमेस्टिक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस (DIIs) :  152.5 करोड़ शेयर

फॉरेन इंस्टीट्यूशंस इन्वेस्टर्स (FIIs) : 123.9 करोड़ शेयर

म्यूचुअल फंड :  35.7 करोड़ शेयर

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही