निवेशकों ने छह माह में शेयरों में सबसे अधिक निवेश किया, मई में 37,316 करोड़ डाले)
16,95,833.65 करोड़ हो गयी रिलायंस की बाजार हैसियत
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 43,131.02 करोड़ बढ़कर 16,95,833.65 करोड़ पर पहुंच गया. टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 39,243.32 करोड़ के उछाल के साथ 12,18,098.20 करोड़ पर जा पहुंचा. आईटीसी की बाजार हैसियत 29,578.69 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 5,51,431.15 करोड़ और इंफोसिस की 20,171.09 करोड़ की वृद्धि के साथ 5,46,662.99 करोड़ पर पहुंच गयी. वहीं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 9,638.58 करोड़ उछलकर 5,22,848.39 करोड़ पर और भारती एयरटेल का 6,981.11 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 4,56,031.45 करोड़ पर पहुंच गया. इसे भी पढ़ें : हमारे">https://lagatar.in/the-new-parliament-will-give-a-unique-feeling-of-pride-in-our-democracy/">हमारेलोकतंत्र के गर्व का अनुपम अहसास कराएगी नई संसद
पहले स्थान पर कायम रही रिलायंस इंडस्ट्रीज
हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 2,396.58 करोड़ बढ़कर 6,23,017.62 करोड़ पर पहुंच गयी. इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 17,825.74 करोड़ घटकर 9,02,742.36 करोड़ रह गया. एचडीएफसी की बाजार हैसियत 11,382.46 करोड़ के नुकसान से 4,88,466.16 करोड़ हो गयी. आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 2,642.52 करोड़ कमहोकर 6,64,553.58 करोड़ रह गयी. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इंफोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा. इसे भी पढ़ें : JAP,">https://lagatar.in/training-of-promoted-policemen-of-jap-irb-and-sirb-battalions-from-june-20/">JAP,IRB और SIRB बटालियन के प्रोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग 20 जून से [wpse_comments_template]
Leave a Comment