Search

 
 
 

भारत में पहला 7-Eleven स्टोर लॉन्च करेगी रिलायंस, रिटेल सेक्टर में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

 
LagatarDesk :    रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने गुरुवार को बड़ा एलान किया है. दरअसल रिलायंस रिटेल भारत में विदेशी चेन 7-Eleven  कन्वेन्यंस स्टोर लॉन्च करेगी.  रिलायंस रिटेल ने 7-Eleven, इंक (SEI) के साथ मास्टर फ्रेंचाइज एग्रीमेंट किया है.

मुंबई में खुलेगा पहला 7-इलेवन कन्वेन्यंस स्टोर

बता दें कि रिलायंस रिटेल द्वारा ऐसा पहला स्टोर खोला जा रहा है.  यह स्टोर मुंबई के अंधेरी ईस्ट में 9 अक्टूबर, शनिवार को खोला जायेगा.  इसके बाद कंपनी मुंबई के अन्य इलाकों में इसका तेजी से विस्तार किया जायेगा.  इसके लॉन्चिंग के बाद रिलायंस रिटेल वेंचर  देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी बन जायेगी. इसे भी पढ़े : लखीमपुर">https://lagatar.in/up-deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-is-real-culprit-of-lakhimpur-violence/">लखीमपुर

हिंसा के असली कसूरवार तो यूपी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हैं

7-Eleven में बेवेरेज, स्नैक्स और दैनिक जरूरत के सामान मिलते

बता दें कि7-Eleven इंक एक मल्टीनेशनल रिटेल चेन है, जिसका हेड ऑफिस अमेरिका के डलास में है.  यह बेवेरेज, स्नैक्स और दैनिक जरूरत के सभी सामान बेचती है. यह दुनिया के 17 देशों में  फ्रेंचाइजी और लाइसेंस द्वारा करीब 71,100 स्टोर्स का संचालन करती है.  7-Eleven  के जरिये मुकेश अंबानी का लक्ष्य खरीदारों को कन्वेन्यंस स्टोर का अनोखा स्टाइल उपलब्ध कराना है. इसे भी पढ़े : आतंकवादियों">https://lagatar.in/bloody-game-of-terrorists-continues-today-two-teachers-were-killed-in-srinagar/">आतंकवादियों

का खूनी खेल जारी, आज श्रीनगर में दो शिक्षकों की हत्या कर दी

7-Eleven इंक का पहले फ्यूचर के साथ हुई थी डील

गौरतलब है कि फ्यूचर रिटेल ने इस हफ्ते मंगलवार को यह ऐलान किया था कि उसने फरवरी 2019 में 7-Eleven इंक के साथ हुई डील को परस्पर सहमति से खत्म कर दिया है. इसके तहत पहले  7-Eleven स्टोर फ्यूचर के द्वारा संचालित किया जाना था. लेकिन फ्यूचर रिटेल अब इस हालत में नहीं है कि  7-Eleven के स्टोर खोल सके और उनको संचालित कर सके. इसलिए दोनों ने परस्पर सहमति से यह समझौता रद्द कर दिया है.

बड़े पैमाने पर मिलेगा रोजगार

रिलायंस ने 7-Eleven के स्टोर्स की संख्या तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है. कंपनी का कहना है कि इससे स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा. रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि 7 इलेवन कन्वेन्यंस रिटेल के क्षेत्र में सबसे प्रमुख ग्लोबल ब्रैंड है. इसे भी पढ़े : Special">https://lagatar.in/special-news-the-water-of-this-well-is-miraculous-diseases-are-removed/">Special

News : इस कुएं का पानी है चमत्कारी, दूर होती है बीमारियां [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही