Search

 
 
 

CORONA UPDATE : राहत - 24 घंटे में मिले 4169 मरीज, ठीक हुए 6461, एक्टिव केस 58 हजार पर

 

Ranchi : लंबे समय के बाद राज्यभर में कोरोना से थोड़ी राहत मिली है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के 4169 नए मामले सामने आए हैं. लंबे समय के बाद मौत का आंकड़ा भी कम हुआ है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के विभिन्न जिले के 97 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 6461 है. राज्यभर में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा घटकर 58106 पर पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा अब 3853 पर पहुंच गया है.

राजधानी रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 19 हजार के पार

राजधानी रांची में कोरोना के 779 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि राहत इस बात की है कि नए संक्रमित मरीज से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं. वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1103 है. वर्तमान में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 19 हजार के पार पहुंच गया है. रांची में एक्टिव केस की संख्या 19107 पर पहुंच गया है. वहीं रांची में 43 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. वहीं दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के 562 नए मामले सामने आए हैं. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5680 पर पहुंच गया है,जबकि इस जिले में 11 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 732 है.

किन जिलों में कितने संक्रमित

बोकारो में 192, चतरा में 37, देवघर में 280, धनबाद में 65, दुमका में 54, पूर्वी सिंहभूम में 562, गढ़वा में 96, गिरिडीह में 136, गोड्डा में 64, गुमला में 88, हजारीबाग में 247, जामताड़ा में 125, खूंटी में 224, कोडरमा में 260, लातेहार में 129, लोहरदगा में 73, पाकुड़ में 06, पलामू में 111, रामगढ़ में 204, रांची में 779, साहेबगंज में 56, सरायकेला में 55, सिमडेगा में 86, पश्चिमी सिंहभूम में 240 मरीज मिले हैं.

इन जिलों में हुई मौत

बोकारो में 05, देवघर में 04, धनबाद में 06, दुमका में 01, पूर्वी सिंहभूम में 11, गिरिडीह में 03, गोड्डा में 01, गुमला में 01, हजारीबाग में 04, जामताड़ा में 01, खूंटी में 01, कोडरमा में 04, लातेहार में 01, लोहरदगा में 01, पालामू में 02, रामगढ़ में 02, रांची में 43, सरायकेला में 01, साहेबगंज में 01, सिमडेगा में 01, पश्चिमी सिंहभूम में 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही