Search

राहत : डीजल-पेट्रोल के बाद अब सस्ते होंगे खाने के तेल, सरकार ने की आयात पर कस्टम ड्यूटी फ्री

New Delhi : मोदी सरकार ने कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल के आयात पर कस्टम ड्यूटी फ्री कर दी है. यह फैसला 20-20 लाख टन तेल की खरीद के लिए 2 साल तक के लिए लिया है. सरकार ने 20 लाख मीट्रिक टन तेल आयात को सीमा शुल्क, कृषि अवसंरचना और विकास उपकर की शून्य दर पर आयात की अनुमति दी है. मतलब ये कि 20 लाख मीट्रिक टन तेल आयात पर ये कर नहीं लगेंगे. अभी देश में खाने के तेल की बढ़ी कीमतों से लोग काफी परेशान हैं, ऐसे में सरकार का ये फैसला लोगों को महंगाई से लड़ने में काफी राहत देने वाला साबित होगा. सरकार ने हाल ही में डीजल-पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी.

कब से होगा लागू

यह नियम 31 मार्च 2024 के बाद हर साल के लिए लागू होगा. आसान भाषा में समझें तो हर साल 20 लाख मीट्रिक टन तेल के आयात पर कर नहीं देना होगा. बहरहाल, सरकार के फैसले से सोयाबीन और सूरजमुखी तेल की कीमतों में गिरावट होगी. हालांकि, इस राहत के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा. आपको बता दें कि इन तेलों का इस्तेमाल खाना बनाने के अलावा कई अन्य काम के लिए भी होते हैं. सरकार के इस फैसले से पहले दिन में एक अफवाह फैली थी कि मोदी सरकार उत्पाद शुल्क घटाने जा रही है. इस अफवाह के चलते दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को खाद्य तेल-तिलहनों की कीमतों में मामूली गिरावट आई. वहीं दूसरी ओर विदेशी बाजारों में इस अफवाह के चलते तेल महंगे हो गए.

भारत 60 फीसदी से ज्यादा खाद्य तेल आयात करता है

बता दें कि भारत 60 फीसदी से ज्यादा खाद्य तेल आयात करता है. बीते कुछ माह में रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के अलावा इंडोनेशिया द्वारा निर्यात पर पाबंदी से आयात प्रभावित हुई है. इस वजह से वैश्विक के साथ घरेलू बाजार में भी खाने के तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. हालांकि, सरकार ने पिछले साल कीमतों में कटौती को लेकर कई अहम फैसले भी लिए थे.

अभी देश में क्या है खाने की तेल की हालत

मंडियों में सरसों की आवक घटने के कारण सरसों दाना की कीमतों में सुधार आया, जबकि सरसों के बाकी तेलों के दाम पूर्वस्तर पर रहे. मांग होने के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर रहे पर सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई. सीपीओ और पामोलीन तेल के दाम भी गिरावट के साथ बंद हुए. बिनौला तेल कीमतों में गिरावट रही जबकि मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे. इसे भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-two-terrorist-attacks-in-3-hours-policeman-martyred/">जम्मू-कश्मीर

:  3 घंटे में दो आतंकी हमले, पुलिसकर्मी शहीद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//