Search

 
 
 

राहत : राशन के लिए कार्डधारियों को अब पहाड़ पर नहीं चढ़ना होगा

 
Ranchi (Pravin kumar) :  गुमला जिला के रायडीह प्रखंड की कोंडरा पंचायत के तीन गांव में रहने वाले करीब सात सौ कार्डधारियों को राशन के लिए अब ऊंचे चेठली टोंगरी पहाड़ पर नहीं चढ़ना पड़ेगा. अब तक  वैसे  ग्रामीण जो 150-200 फीट ऊंचे पहाड़ पर नहीं चढ़ पाते, उन्हें राशन से वंचित रहना पड़ता था. इस समस्या को दूर करने की पहल विभाग ने शुरू की है. ई-पॉश मशीन आई को फंक्शनल बनाने के लिये खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने उस इलाके के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के लिए एंटीना एवं डोंगल उपलब्ध कराया है. कुल 14 जिलों में जन वितरण प्रणाली के उन दुकानदारों के जहां इंटरनेट की कनेक्टिविटी कमजोर थी, 291 डोंगल और 154 एंटीना दिये गये हैं. विभाग की इस पहल से सुदूर इलाके के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है.

जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं थी, वहां दिये गये 154 एंटीना

राज्य में कुल 25280 जन वितरण प्रणाली के दुकानदार हैं. इनमें से 721 दुकानदार आज भी ऑफलाइन के जरिये ही राशन का वितरण कर रहे हैं. विभाग ने 2021-22 के बजट से 154 वैसी जन वितरण प्रणाली की दुकानों को जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी बिल्कुल नहीं थी, एंटीना उपलब्ध कराया है. सबसे अधिक 51 एंटीना सिमडेगा जिले की दुकानों को दिये गये हैं. वहीं पश्चिम सिंहभूम के लिए 7, सरायकेला खरसावां के लिए 16, पाकुड़ के लिए एक, लातेहार के लिए 37, रामगढ़ के लिए 20, गिरिडीह के लिए 8 और गढ़वा के लिए 14 एंटीना विभाग ने उपलब्ध कराये हैं. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/the-vice-chancellor-of-ranchi-university-listened-to-the-problems-of-the-principals-of-all-the-colleges/">रांची

विवि के कुलपति ने सुनी सभी कॉलेजों के प्राचार्यों की समस्‍या

721 जन वितरण प्रणाली की दुकानों को दिये जा रहे ऑफलाइन राशन

राज्य के काई इलाकों में आज भी इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या बनी हुई है. राज्य में 721 जन वितरण प्रणाली की दुकानों में ऑफलाइन राशन दिये जा रहे हैं. ऑफलाइन राशन देने वाली दुकानों में पश्चिम सिंहभूम जिला की 335 ,सरायकेला खरसावां में 16, साहिबगंज में 13, रामगढ़ में 16, पाकुड़ में 50, लोहरदगा में 49. लातेहार में 38, कोडरमा में 27, खूंटी में 48, हजारीबाग में 19 ,गुमला में 9 ,गोडडा में 4, गिरिडीह में 8, गढ़वा में 39, पूर्वी सिंहभूम में 37 दुकानें शामिल हैं.

अंगूठा सत्यापन के लिए चढ़ना पड़ता है पहाड़

सिमडेगा जिला के डोवकोना, तोयोरदा और तेटमदा गांव के लोगों को हर महीने चढ़ना पड़ता है पहाड़. जलडेगा के डोवकोना, तोयोरदा और तेटमदा के ग्रामीणों को पीडीएस डीलर राशन देने से पहले अंगूठा सत्यापन के लिए तोयोरदा गांव से 8 किमी दूर जलडेगा के ले जाते थे. वहां अंगूठा लगाने के बाद सभी गांव लौटते हैं. फिर राशन का उठाव करते हैं. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-new-destination-for-foodies-barbecue-buffet-restaurant/">रांची:

खाने के शौकीनों के लिए नया ठिकाना बारबेक्यू बुफे रेस्तरां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही