Search

किसानों को राहत, खरीफ फसलों के लिए MSP 62% तक बढ़ा

New Delhi : किसानों के लिए खुशखबरी. केंद्र सरकार ने सभी किसानों को दिया तोहफा. नयी दिल्ली में कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. बैठक में खरीफ फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का फैसला हुआ है. सरकार ने विभिन्न खरीफ फसलों एमएसपी में 50 से 62 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में और भी कई फैसले लिए गए, जिसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है. कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, सीजन 2021-22 के लिए खरीफ फसलों के लिए MSP को मंजूरी दी गई है. पिछले वर्ष की तुलना में MSP में उच्चतम पूर्ण वृद्धि की सिफारिश तिल के लिए 452 रुपये प्रति क्विंटल की गई है. अरहर और उड़द के लिए 300 रुपये प्रति क्विंटल की सिफारिश की गई है.

इसे भी पढ़ें - रोक">https://lagatar.in/rs-52-85-crore-of-funds-of-20-mps-not-utilized-due-to-ban/85299/">रोक

के कारण 20 सांसदों की निधि के 52.85 करोड़ रुपयों का उपयोग नहीं

रेलवे को 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम मुहैया कराया जाएगा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड में संशोधन के साथ नई निवेश नीति (एनआईपी)-2012 के विस्तार को मंजूरी दी है. कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, रेलवे को 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम मुहैया कराया जाएगा. इससे रेलवे  अपनी संचार प्रणाली में सुधार करेगा और रेल यात्रा को सुरक्षित बनाएगा. रेलवे वर्तमान में ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग करता है. स्पेक्ट्रम की उपलब्धता से रेडियो संचार होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे में सिग्नल आधुनिकीकरण और 5जी स्पेक्ट्रम क्रियान्वयन पर अगले 5 साल में 25,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/lockdown-extended-till-june-16-in-jharkhand/85246/">झारखंड

में 16 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, 4 बजे तक खुलेंगी दुकानें

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//