Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बारिश होते ही लू से राहत, सभी जिलों का पारा 40 डिग्री से रहा नीचे

Shubham Kishor Ranchi : झारखंड में पानी की बूंदों ने आग उगलती गर्मी से निजात दिलाई है. झारखंड में सभी जिलों का पारा 40 डिग्री से. नीचे आ गया है. गुरुवार को दोपहर के बाद बोकारो, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, सिमडेगा और पलामू में जमकर बारिश हुई. वहीं किसी भी जिले में हीट वेब नहीं रहा. बारिश के बाद झारखंड में मौसम सुहाना हो गया. बारिश के बाद 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई. झारखंड में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 38.7 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री से. की गिरावट की संभावना है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन व आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक वर्षा 63.5 एमएम खूंटी में दर्ज की गयी. इसे भी पढ़ें - Ranchi">https://lagatar.in/ranchi-a-war-against-drugs-helpline-number-released-for-information-about-ongoing-business/">Ranchi

: एक युद्ध नशे के विरुद्ध, चल रहे कारोबार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

26 जून तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 जून तक राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. शुक्रवार को राज्य के सात जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है.

तीन दिनों में मॉनसून प्रवेश कर सकता है

3 से 4 दिनों में मॉनसून के झारखंड में प्रवेश करने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल के गंगा के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के कुछ और हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

शहर का तापमान

रांची -  33.4 21.6 जमशेदपुर -  35.7 27.7 डालटनगंज -  37.8 25.5 बोकारो -  36.1 26.6 चाईबासा -  38 23.6 देवघर -  35.3 26.1 गढ़वा -  37.7 26.1 सरायकेला - 37.2 26.7 गोड्डा - 38.7 28.0 इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-problems-of-village-boycotting-lok-sabha-elections-will-be-solved-bdo/">Jamshedpur

: लोस चुनाव का वहिष्कार करने वाले गांव की दूर होंगी समस्याएं – बीडीओ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही