Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में गर्मी से राहत, तीन से चार डिग्री तक तापमान हुआ कम

Advertisement
Advertisement
Ranchi:  पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज कि गई हैं. तीन से चार डिग्री सेल्यिसस तक तापमान कम हुआ हैं. रांची का तापमान भी 3 डिग्री कम हुआ है. भीषण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली हैं. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. सबसे अधिक बारिश हजारीबाग के बड़कागांव में 40.7 मिमी बारिश हुई जबकि सबसे कम 2.5 मिमी खूंटी में हुई. इसे भी पढ़े : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-eid-celebrated-with-gaiety-greeted-each-other-by-hugging/">चाईबासा:

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, एक दूसरे के गले मिलकर दी बधाई

कहां कितनी हुई बारिश

जानकारी के मुताबिक जरमुंडी में 35.2 मिमी, जगन्नाथपुर 24.5 मिमी, गोड्डा 23.4 मिमी, जमशेदपुर 17.8 मिमी, चाईबासा 14.1 मिमी, बोकारो 11 मिमी, रामगढ़ 10 मिमी, सिमडेगा 9.5 मिमी, गिरिडीह 09 मिमी, जामताड़ा 4.2 मिमी, खूंटी 2.5 मिमी बारिश हुई है. जिससे लोगों ने राहत की सांस ली हैं. इसके बाद भी डाल्टेनगंज का तापमान सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस व सबसे कम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह का दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़े :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-entrance-examination-of-phd-may-be-postponed-due-to-panchayat-elections/">धनबाद

: पंचायत चुनाव के कारण टल सकती है पीएचडी की प्रवेश परीक्षा

अधिकतम 36.7 व न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया 

रांची की बात करें तो अधिकतम 36.7 व न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य के उत्तर पूर्वी यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह, पाकुड़ व साहेबगंज के अलावे दक्षिणी मध्य यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, हजारीबाग व खूंटी में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ साथ बारिश व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसे भी पढ़े :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-building-material-supplier-karthik-gop-was-stabbed-to-death/">आदित्यपुर

: बिल्डिंग मेटेरियल सप्लायर कार्तिक गोप की चाकू से मार कर की गयी हत्या

कई इलाकों में येलो अलर्ट

राज्य के कई जिलों में आने वाले दो से तीन दिनो में तेज हवा चलेगी. बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है. इसे लेकर रांची मौसम केंद्र ने तात्कामलिक चेतावनी जारी की है. रांची, बोकारो, चतरा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, पलामू, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, रामगढ़, कोडरमा एवं हजारीबाग जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इन इलाकों मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. बताया जा रहा कि इन इलाकों में बारिश भी हो सकती है. कई जगहों में तो तेज़ हवाएं और आंधी चलने कि भी आशंका है.

इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-woman-commits-suicide-by-hanging-police-engaged-in-investigation/">चक्रधरपुर

: महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही