Search

 
 
 

गर्मी से मिलेगी राहतः सोमवार से शुरू होगी प्री-मॉनसून बारिश

 
  • 12 जून को कुछ इलाकों में बारिश की संभावना
  • सबसे अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा गोड्डा का तापमान
  • 18 से 20 जून तक राज्य में मॉनसून का प्रवेश
  • संथाल से होकर झारखंड प्रवेश करेगा मॉनसून
Shruti Singh Ranchi: केरल में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. लेकिन झारखंड के लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा. झारखंड के लोगों को तीन से चार दिन गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि राज्य में अभी गर्मी का असर रहने का पूर्वानुमान हैं. उन्होंने बताया कि केरल तट पर सामान्य तौर पर 1 जून तक मॉनसून प्रवेश हो जाता था. लेकिन इस बार 8 जून को मॉनसून का आगमन हुआ. केरल में मॉनसून आने के बाद झारखंड में इसके प्रवेश के लिए 10 से 12 दिनों का समय लगता है. उन्होंने कहा की, राज्य के अलग-अलग हिस्सोों में अगले तीन-चार दिनों तक हीट वेब की स्थिति देखने को मिल सकती है. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-266-vehicle-owners-dto-office-will-take-action-do-not-deposit-tax/">रांची

: 266 वाहन मालिकों पर DTO ऑफिस करेगा कार्रवाई, जमा नहीं करते टैक्स

12 जून से राज्य के कुछ जिलों में बारिश की संभावना

अभिषेक आनंद ने बताया कि संथाल के विभिन्न जिलों में अगले तीन-चार दिनों तक हीट वेब के आसार हैं. वहीं राज्य के पूर्वी मध्य भाग जिलों में 12 जून से प्री-मानसून की बारिश हो सकती है. लेकिन राज्य में मॉनसून के प्रवेश के पहले अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा. इसे भी पढ़ें- लातेहार">https://lagatar.in/latehar-terror-of-elephants-broke-windows-and-doors-and-licked-grains/">लातेहार

में नहीं रूक रहा हाथियों का आतंक, खिड़की-दरवाजे तोड़कर चट कर जा रहे हैं अनाज

सबसे गर्म रहा गोड्डा जिला

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान गोड्डा जिले का रिकॉर्ड किया गया. रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 41.6 और मेदिनीनगर (डालटनगंज) का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बोकारो का तापमान, 40.5 देवघर का 43.3, गढ़वा का 42.3, गिरिडीह का 41.3, गुमला का 38.7, हजारीबाग का 38.4, खूंटी का 39.8 और लोहरदगा का अधिकतम 38.1 तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं पाकुड़ का अधिकतम तापमान 39.8, रामगढ़ का 40.8, साहेबगंज का 41.3, सिमडेगा का 40.8 और पश्चिमी सिंहभूम का 41.8 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही