Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में गर्मी से बनी रहेगी राहत, रांची में 30 अप्रैल तक बारिश के आसार

Ranchi : राजधानी समेत पूरे झारखंड में पिछले दो दिनों में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत राज्य भर में 30 अप्रैल तक बारिश होने का पूर्वानुमान है. 24 और 25 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा ,रामगढ़, सरायकेला खरसावाँ, लातेहार, लोहरदगा) तथा निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग ) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है. 26 से 30 अप्रैल तक राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है. राजधानी में 30 अप्रैल तक बारिश के आसार हैं. साथ ही अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी व निकटवर्ती मध्य भागों में अलर्ट

मौसम विभाग ने वेदर को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है. सोमवार से बुधवार तक राज्य के उत्तर-पश्चिमी दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्ज व वज्रपात के साथ तेज सतही हवा (अधिकतम गति 30-40 kmph) चलने की संभावना है.

रांची का तापमान सबसे कम

मौसम के बदलते मिजाज से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बदलाव दर्ज किया गया है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 14.0 मिलिमीटर रांची विमानपत्तन में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.3 °C गोड्डा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6°C रांची में दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें – सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-police-arrested-three-plfi-militants-arson-in-vehicles-engaged-in-construction-work/">सिमडेगा

पुलिस ने PLFI के तीन उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, निर्माण कार्य में लगे वाहनों में की थी आगजनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही