- मायावती ने आनंद मोहन को लेकर नीतीश कुमार पर लगाये गंभीर आरोप
- जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी ने दिया करारा जवाब
Patna : बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन रिहाई की कवायद पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. इसके जवाब में नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने मायावती से कहा कि सिर्फ दलित पैदा होकर उनके हित में काम नहीं किए जा सकते हैं. महात्मा गांधी दलित नहीं थे, लेकिन उन्होंने दलितों और पिछड़ों के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष किया. नीतीश कुमार ने 18 वर्षों में दलितों के लिए अविश्वसनीय कार्य किए हैं. ये प्रदेश का दलित वर्ग भलीभांति समझता और जानता है. बिहार में वर्ष 2007 में दलितों लिए अलग विभाग का गठन और बजट का प्रावधान किया गया. अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए मात्र 40 करोड़ बजट था, वर्ष 2023 में यह बढ़कर 1,805.50 करोड़ हुआ.
1/2) ➡️वर्ष 2007 में दलितों लिए अलग विभाग का गठन व #बजट">https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%AC%E0%A4%9C%E0%A4%9F?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#बजट
➡️ #अनुसूचित_जाति">https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%A4_%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BF?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#अनुसूचित_जाति
का प्रावधान
व #जनजाति">https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BF?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#जनजाति
के लिए मात्र 40 करोड़ बजट था, वर्ष 2023 में बढ़कर 1,805.50 करोड़ हुआ@Mayawati">https://twitter.com/Mayawati?ref_src=twsrc%5Etfw">@Mayawati
जी सिर्फ दलित पैदा होकर उनके हित में काम नहीं किये जा सकते हैं। महात्मा गांधी दलित नही थें... — Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) April">https://twitter.com/AshokChoudhaary/status/1650070818469326848?ref_src=twsrc%5Etfw">April
23, 2023
बीएसपी चीफ मायावती ने क्या कहा था
बीएसपी चीफ मायावती ने रविवार को ट्वीट कर लिखा- बिहार की नीतीश सरकार द्वारा, आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) महबूबनगर के रहने वाले गरीब दलित समाज से आईएएस बने बेहद ईमानदार जी कृष्णैया की निर्दयता से की गई हत्या मामले में आनंद मोहन को नियम बदल कर रिहा करने की तैयारी देश भर में दलित विरोधी निगेटिव कारणों से काफी चर्चाओं में है. आनंद मोहन बिहार में कई सरकारों की मजबूरी रहे हैं, लेकिन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या मामले को लेकर नीतीश सरकार का यह दलित विरोधी व अपराध समर्थक कार्य से देश भर के दलित समाज में काफी रोष है. चाहे कुछ मजबूरी हो किंतु बिहार सरकार इस पर जरूर पुनर्विचार करे.
इसे भी पढ़ें – JSCA">https://lagatar.in/jsca-inter-district-under-16-super-league-latehar-beat-lohardaga/">JSCA1. बिहार की नीतीश सरकार द्वारा, आन्ध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) महबूबनगर के रहने वाले गरीब दलित समाज से आईएएस बने बेहद ईमानदार जी. कृष्णैया की निर्दयता से की गई हत्या मामले में आनन्द मोहन को नियम बदल कर रिहा करने की तैयारी देश भर में दलित विरोधी निगेटिव कारणों से काफी चर्चाओं में है।
— Mayawati (@Mayawati) April">https://twitter.com/Mayawati/status/1649981500387999745?ref_src=twsrc%5Etfw">April
23, 2023
इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 सुपर लीगः लातेहार ने लोहरदगा को हराया [wpse_comments_template]

Leave a Comment