Search

 
 
 

धनबाद में बारिश से मिली राहत, तेज हवा लेकर आई आफत

 
Dhanbad.:  धनबाद (Dhanbad) रविवार 10 जुलाई को शाम चार बजे के बाद अचानक बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया. तेज धूप के बीच अचानक आसमान पर बादल छा गए.  इसके बाद लगभग आधा घंटे तक पहले धीमी और तेज़ बारिश हुई. थोड़ी देर के लिए तेज़ हवा भी चली, जिससे कई जगहों पर पेड़ की डालियां टूट कर गिर गईं. लुबी सर्कुलर रोड में डीडीसी बंगला के पास पेड़ की डाली सड़क पर गिर जाने से लोगों को परेशानी हुई. वहीं पुलिस लाइन व भुईफोड़ मंदिर के पास सड़क पर पानी जमा हो गया. इससे भी राहगीरों और मोटर साइकिल सवारों को परेशानी हुई.

 11 और 12 जुलाई को गर्जन ,वज्रपात का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र रांची की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को मानसून का ट्रफ लाइन बीकानेर, सीकर, शिवपुरी, सतना, झारसुगुड़ा और दक्षिणी उड़ीसा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और इसके आसपास बने लो प्रेशर के मध्य से गुजर रहा है. इसका हल्का-फुल्का प्रभाव 16 जुलाई तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. 11 और 12 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक वर्षा नावाडीह (बोकारो) में 16 मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि धनबाद जिले के पुटकी क्षेत्र में 2.8 मिलीमीटर बारिश हुई. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/second-branch-of-medoc-classes-inaugurated-at-steel-gate-in-dhanbad/">धनबाद

में मेडॉक क्लासेज की दूसरी शाखा का स्‍टील गेट में शुभारंभ [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही