Search

 
 
 

झारखंड में प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 5 दिनों तक बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों तक गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. इस संबंध में मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.
 
  • तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक आएगी गिरावट

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों तक गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. इस संबंध में मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.

 

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में डालटेनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 44.9°C तक पहुंच गया. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 40.2°C  और जमशेदपुर का 37.5°C दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान की बात करें तो रांची के नामकुम में सबसे कम 22°C रिकॉर्ड किया गया. 

 


27 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, देवघर, दुमका आदि) में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, गर्जन और 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 28 से 30 अप्रैल तक राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में गर्जन के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) और वज्रपात की आशंका बनी रहेगी. 30 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी भागों में फिर से ओलावृष्टि हो सकती है.

 

राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. गर्जन और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने, पेड़ों के नीचे न खड़े होने और बिजली के उपकरणों से दूर रहने का सुझाव दिया गया है. किसानों को भी अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की हिदायत दी गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही