Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घुमड़ते बादलों के बीच खिली धूप से राहत, शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में हो सकती है हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश

Advertisement
Advertisement
Ranchi :   राजधानी रांची में गुरुवार की सुबह आसमान में घिरे बादलों के बीच हल्की फुहार के साथ हुई. पर दिन चढ़ने के साथ आकाश धीरे धीरे साफ होने लगा और धूप निकल आयी. पर सूरज और बादलों के बीच दिनभर लुकाछिपी का खेल चलता रहा. इस दौरान अन्य दिनों की अपेक्षा हवा की गति थोड़ी तेज थी. राज्य के अन्य हिस्सों में भी दिनभर कमोवेश यही स्थिति रही. धूप निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की. इधर मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गयी है. विभाग के अनुसार बारिश का यह सिलसिला सोमवार तक चलेगा. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/cm-reviewed-four-major-departments-gave-many-instructions/">सीएम

ने की चार प्रमुख विभागों की समीक्षा, दाखिल-खारिज पर दिये कई निर्देश

शनिवार को उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश की आशंका

विभाग ने आज उत्तरी जिलों जैसे पलामू, चतरा, कोडरमा, देवघर, दुमका, गोड्डा, आदि के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. शनिवार को उत्तर-पूर्वी जिले जैसे देवघर, धनवाब, दुमका, जामताडा  में भारी बारिश हो सकती है. अन्य जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर गर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के क्षेत्र का असर गुरुवार शाम तक उत्तरी झारखंड और बिहार से सटे जिलों में अधिक था. इसके साथ ही इस समय संबंधित साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. इसे भी पढ़ें -टाटा">https://lagatar.in/employees-of-five-organizations-under-tata-motors-community-service-will-get-a-bonus-of-rs-12151/">टाटा

मोटर्स सामुदायिक सेवा के अंतर्गत आने वाली पांच संस्थाओं के कर्मियों को मिलेगा 12151 रुपए बोनस

कैसा रहेगा दुर्गोत्सव के समय मौसम 

1 से लेकर 7 अक्तूबर के बीच विभाग ने कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है. वही कहा गया है कि कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. दूसरी ओर  4 या 5 अक्तूबर से बारिश में थोड़ी कमी देखी जा सकती है. इस दौरान विभाग ने अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की बात कही है. अधिकतम तापमान पूरे सप्ताह करीब 27 से 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है. इसे भी पढ़ें -2018">https://lagatar.in/mistake-of-2018-mayor-tacit-consent-once-again-decision-no-entry-media-rmc-council-meeting/">2018

वाली गलती!: RMC परिषद बैठक में मीडिया को नो-इंट्री के फैसले पर एक बार फिर मेयर की मौन सहमति

अष्टमी-नवमी तक बारिश में कमी

वहीं 8 अक्तूबर से यानी अष्टमी-नवमी तक बारिश में कमी देखने को मिल सकती है. विभाग ने इस दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद जतायी है. कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. अन्य जगहों पर मौसम लगभग साफ रह सकता है. इस दौरान उच्चतम तापमान सामान्य या सामान्य़ से अधिक रहने की संभावना जतायी गयी है. जो कि लगभग 29 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से ऊपर यानी 22 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही