Search

 
 
 

सरकार और धनबाद नगर निगम के जवाब से राहत, संतुष्ट होकर हाइकोर्ट ने निष्पादित की PIL

 
Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार और धनबाद नगर निगम के जवाब से संतुष्ट होने के बाद ऊंची इमारतों में आग से बचाव से जुड़े मामले को निष्पादित कर दिया है. धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में आग लगने के बाद हाईकोर्ट स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले की सुनवाई कर रहा था. बुधवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और धनबाद नगर निगम ने अदालत को बताया कि राज्य के हर जिले में अग्निकांड से बचाव के लिए सभी ऊंची इमारतों में सुरक्षा के इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है. सभी जिलों में एक कमेटी का गठन किया गया है, जो भवनों का निरीक्षण करेगी. इस मामले में न्याय मित्र के जवाब से संतुष्ट होने के बाद हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने याचिका निष्पादित कर दी.
इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-tpcs-zonal-commander-rohit-ganjhu-arrested/">रांचीः

टीपीसी का जोनल कमांडर रोहित गंझू गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही