Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूरे देश में भीषण गर्मी से राहत, अगले पांच दिनों तक लू नहीं चलेगी

  • पूर्वोत्तर बिहार से झारखंड होते हुए ओड़िशा तक बना हुआ है एक और कम दबाव का क्षेत्र
New Delhi : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को कहा कि अगले पांच दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी की स्थिति से राहत मिलने के संकेत हैं. चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और दूसरा आंतरिक तमिलनाडु पर बना हुआ है. अपेक्षाकृत कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश से तेलंगाना होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक बनने का अनुमान है. वहीं स्काईमेट वेदर ने कहा है कि एक और कम दबाव का क्षेत्र (ट्रफ) पूर्वोत्तर बिहार से झारखंड होते हुए ओड़िशा तक बना हुआ है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ‘ट्रफ’ से आमतौर पर बादल छाते हैं और बारिश होती है, जिससे तापमान में गिरावट आती है.

बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश का अनुमान

शनिवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने शनिवार को कहा कि गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और ओड़िशा से लू का प्रकोप कुछ कम हुआ है. अगले पांच दिनों के दौरान भारत के ज्यादातर हिस्सों में लू की कोई स्थिति नहीं है. अगले तीन दिनों में ओड़िशा के कुछ हिस्सों में, अगले दो दिनों में बिहार में और विदर्भ में सोमवार को ओलावृष्टि का अनुमान है. सोमवार को ओड़िशा में भारी बारिश का अनुमान है. स्काईमेट ने कहा कि पूरे पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की बारिश का अनुमान है. पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटों में कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है. बिहार में अलग-अलग स्थानों पर हुई हल्की बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली. विभाग के मुताबिक रविवार को राज्य में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड-बिहार">https://lagatar.in/weather-pattern-changed-in-jharkhand-bihar-relief-from-heat-wave/">झारखंड-बिहार

में बदला मौसम का मिजाज, हीट वेव से मिली राहत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही