Search

राहत : रिम्स कैश काउंटर की बढ़ाई गई संख्या. जांच के पैसे का भुगतान आसानी से कर सकेंगे मरीज

Ranchi : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में न सिर्फ झारखंड बल्कि पड़ोसी राज्यों के मरीज भी बेहतर इलाज की उम्मीद में पहुंचते हैं. ऐसे में अस्पताल में मरीजों का दबाव भी ज्यादा होता है. मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रबंधन ने दो और नए कैश काउंटर की शुरुआत बुधवार से की है. पहले रिम्स में तीन कैश काउंटर संचालित किये जा रहे थे. ऐसे में मरीजों को अब जांच के पैसे जमा करने के लिए कतार में ज्यादा देर तक खड़ा नहीं रहना पड़ेगा. यहां इंडोर और आउटडोर पेशेंट को अक्सर चिकित्सक रेडियोलॉजिकल और पैथोलॉजिकल जांच करने की सलाह देते हैं. जांच के पैसे का भुगतान करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/bjp-playing-the-role-of-mir-jafar-in-jharkhand-supriyo/">झारखंड

में मीर जाफर की भूमिका में भाजपा : सुप्रियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//