- झारखंड में टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा का दावा- अपना आंदोलन जारी रखेंगे
Ranchi : दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) और पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) के अधिकार क्षेत्रों में परिचालित होने वाली ट्रेन पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओड़िशा में अपने सामान्य समय एवं मार्ग पर चलेंगी, क्योंकि कुड़मी संगठनों ने बुधवार से प्रस्तावित अपना अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन वापस ले लिया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रेल पटरियों को अवरुद्ध करने के कुर्मी संगठनों के आह्वान के मद्देनजर झारखंड और ओड़िशा में क्रमश: एसईआर और ईसीओआर के अंतर्गत चलने वाली कम से कम 11 ट्रेन को एहतियाती तौर पर रद्द कर दिया गया था. 12 अन्य का मार्ग बदल दिया गया था. ईसीओआर ने कहा कि उसने तत्काल प्रभाव से सामान्य मार्गों पर ट्रेन चलाने का फैसला किया है, क्योंकि कुर्मी समाज का आंदोलन वापस ले लिया गया है.
सभी ट्रेन अपने सामान्य रूट से चलेंगे- रांची रेल मंडल
रांची रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने कहा, जिन ट्रेन को पहले रद्द किया गया था या जिनका मार्ग बदला गया था, वे अब मुख्यालय के निर्देशानुसार अपने सामान्य मार्ग एवं समय पर परिचालित की जाएंगी. पश्चिम बंगाल में आदिवासी कुर्मी समाज के नेता अजीत महतो ने कहा, कुड़मियों ने रेल पटरियों को अनिश्चितकाल के लिए अवरुद्ध करने की योजना टाल दी है, क्योंकि पुलिस हमारे वरिष्ठ नेताओं को प्रताड़ित कर रही है. हम 30 सितंबर को पुरुलिया में मिलकर अपने भावी कदम पर निर्णय करेंगे.
बुधवार को अपना आंदोलन जारी रखेंगे- शीतल ओहदार
झारखंड के अग्रणी कुड़मी संगठन टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा (टीकेवीएम) के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने हालांकि दावा किया कि वे बुधवार को अपना आंदोलन जारी रखेंगे. कई कुर्मी संगठनों ने समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने और कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूचि में शामिल करने की मांग को लेकर बुधवार से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में नौ स्टेशन पर रेल पटरियों को अनिश्चित काल के लिए अवरुद्ध करने का आह्वान किया था. ओहदर ने समुदाय के सांसदों से संसद के मौजूदा सत्र के दौरान इस मांग को उठाने का आग्रह किया था. झारखंड में मुरी, गोमो, नीमडीह और घाघरा स्टेशन, पश्चिम बंगाल में खेमासुली व कुस्तौर स्टेशन तथा ओड़िशा में हरिचंदनपुर, जराइकेला एवं धनपुर स्टेशन पर अनिश्चितकाल के लिए रेल पटरियों को अवरुद्ध करने की योजना थी.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-dgp-issued-order-said-police-officers-should-not-communicate-with-the-media-at-their-level/">झारखंड
: डीजीपी ने जारी किया आदेश, कहा- अपने स्तर से मीडिया से संवाद न करें पुलिस अधिकारी [wpse_comments_template]
: डीजीपी ने जारी किया आदेश, कहा- अपने स्तर से मीडिया से संवाद न करें पुलिस अधिकारी [wpse_comments_template]
Leave a Comment