Search

 
 
 

राहत : कोविशील्ड और कोवैक्सिन की घटी कीमत, अब 225 रुपये में लगेगी डोज

 
New Delhi : कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सिन बनाने वाली कंपनियों ने शनिवार को इनकी कीमत घटाने की घोषणा की. अब निजी अस्पतालों में इन दोनों ही वैक्सीन की एक डोज 225 रुपये में लगेगी. इससे पहले निजी अस्पतालों में कोवीशील्ड की एक डोज 600 रुपये और कोवैक्सिन की 1200 रुपये में मिल रही थी.

ट्वीट में वैक्सीन की कीमत कम करने की घोषणा

कीमतों में कमी की घोषणा सभी व्यस्क नागरिकों को प्रिकॉशन डोज लगाए जाने का फैसला होने के बाद की गई है. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि 18+ उम्र वाले सभी नागरिकों को निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लगाई जाएगी. शुक्रवार को कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अदार पूनावाला ने सरकार के इस कदम की तारीफ की और एक ट्वीट में वैक्सीन की कीमत कम करने की घोषणा कर दी.

कीमत 1200 से घटाकर 225 रुपये करने की घोषणा

पूनावाला ने कहा कि उनकी कंपनी निजी अस्पतालों में एक डोज के लिए 600 रुपए के बजाय 225 रुपये लेगी. उधर, कोवैक्सिन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक की जॉइंट एमडी सुचित्रा एल्ला ने भी वैक्सीन की कीमत 1200 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने की घोषणा एक ट्वीट में की है. इसे भी पढ़ें – मुफ्त">https://lagatar.in/no-right-to-derecognise-parties-promising-to-distribute-free-items-election-commission/">मुफ्त

चीजें बांटने का वादा करने वाले दलों की मान्यता रद्द करने का अधिकार नहीं : चुनाव आयोग
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही